
Jamshedpur : न्यू कालीमाटी रोड, गाढ़ाबासा, गोलमुरी स्थित बी.आर. चैरिटेबल मेडिकल ट्रस्ट द्वारा 31 मार्च को झारखण्ड के प्रसिद्ध चर्म रोग विशेषज्ञ स्व. डॉ. आर. पी. ठाकुर की पांचवीं पुण्यतिथि पर निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप आयोजित किया जा रहा है. जिसमें चर्म एवं कुष्ठ रोग सहित अनेक विभागों के डॉक्टरों की टीम निःशुल्क सेवा प्रदान करने जा रही है.
उक्त जानकारी देते हुए डॉ. राजीव ठाकुर ने बताया कि इस निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप में शहर के कई नामी-गिरामी डॉ. उपस्थित रहेंगे. साथ ही निःशुल्क चेकअप के पश्चात् मरीजों को होने वाली बीमारियों और उससे बचाव के उपाय भी बताये जायेंगे. साथ ही उन्हें निःशुल्क यथासम्भव दवाईयां भी उपलब्ध कराई जायेंगी. ज्ञात रहे कि स्व. डॉ. आर.पी. ठाकुर को उनके समाजिक दायित्वों के निर्वहन एवं गरीबों की सेवा के लिए जाना जाता है.
उक्त निःशुल्क चिकित्सा शिविर बी.आर. चैरिटेबल मेडिकल ट्रस्ट द्वारा एन एडवान्स स्कीन हॉस्पिटल, मनीफीट, जेम्को टीओपी के बगल में 31 मार्च को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगी.
इसे भी पढ़ें – Ranchi: 74.20 लाख में बुंडू बस स्टैंड और 3.10 लाख में सब्जी बाजार की हुई बंदोबस्ती




