1st LeadJharkhandRanchi

रांची : चर्चित अलकतरा घोटाले में क्लासिक कोल कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड की 71 डिसमिल जमीन पर कब्जा

 

Ranchi : प्रवर्तन निदेशालय ने बहुचर्चित अलकतरा घोटाले में मेसर्स क्लासिक कोल कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड की 71 डिसमिल जमीन पर कब्जा कर लिया गया. ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग अधिनियम के तहत कार्रवाई की. कंपनी के निदेशक दिलीप कुमार सिंह की यह जमीन रामगढ़ के चितरपुर में है. जमीन की सरकारी कीमत पांच लाख, 62 हजार 914 रुपये बताई गई है.

ईडी ने पूर्व में इस केस में 3.19 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति जब्त की थी. जिसपर ईडी की अधिकृत प्राधिकार ने भी अपनी सहमति दे दी थी. ईडी ने मेसर्स क्लासिक कोल कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ रांची स्थित CBI की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में दर्ज प्राथमिकी व दाखिल चार्जशीट के आधार पर केस दर्ज किया था.

मामले में ईडी ने रांची स्थित ईडी की विशेष अदालत में 31 मार्च 2018 व 24 नवंबर 2020 को दो अभियोजन शिकायत दाखिल की थी. इस मामले में ट्रायल जारी है.

 

इसे भी पढें : तीन आइएएस को अतिरिक्त प्रभार, 4 का ट्रांसफर

Related Articles

Back to top button