DhanbadJharkhand

धनबादः मतदाताओं की नब्ज टटोलने के लिए विश्‍वास यात्रा शुरू करेगी कांग्रेस

Dhanbad: धनबाद कांग्रेस जनता की नब्ज टटोलने की जद्दोजहद में जुट गयी है. जनता की नब्ज को परखने का दायित्व युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में ले लिया है. शनिवार को धनबाद परिसदन में युवा कांग्रेस की एक बैठक आगामी विधानसभा को लेकर की गयी. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रणनीति बनी. कांग्रेस पार्टी के झारखंड प्रदेश सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर मयूर शेखर झा ने सर्किट हाउस में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई की.

कहा कि कांग्रेस पार्टी में युवा मजबूती के साथ खड़े हैं. इस बार आगामी विधानसभा के चुनाव में 40 से 50 प्रतिशत टिकट युवाओं को देने का प्रयास होगा. कांग्रेस पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार की भी इसपर सहमति मिली है.

इसे भी पढ़ेंः अरबों खर्च, फिर भी राज्य के 108 कॉलेजों और सिदो-कान्हू मुर्मू व कोल्हान यूनिवर्सिटी की ग्रेडिंग औसत या उससे नीचे

सभी वार्ड और पंचायतों के वोटर से किया जायेगा संपर्क

धनबाद विधानसभा चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के उदेश्य से युवा कांग्रेस विश्वास यात्रा करेगी. मयूर शेखर ने बताया कि इस यात्रा के माध्यम से युवा कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता धनबाद के सभी वार्ड और पंचायतों में जाकर वोटरों से मिलेंगे. कांग्रेस पार्टी के प्रति उनकी क्या सोच है यह जानने का प्रयास करेंगे. लोग बताएंगे कि चुनाव में मुद्दे क्या होने चाहिए. जनता किन वादों को गंभीरता से लेती है. कांग्रेस अगर जनता का विश्वास जीत पाने में असफल हो रही है तो उसकी वजह भी जनता के बीच जाकर ही पता चल सकेगा.

जनता के मुद्दे जानने की होगी कोशिश

यह विश्वास यात्रा जनता का विश्वास कांग्रेस की तरफ बढ़ाने के लिए है. जनता जो बातें बतायेगी उन्हीं के आधार पर कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में अपना मेनिफेस्टो तैयार करेगी. विश्वास यात्रा धनबाद विधानसभा क्षेत्र से शुरू की जा रही है. प्रदेश नेतृत्व को यह सुझाव दिया गया है कि यह विश्वास यात्रा प्रदेश स्तर पर भी शुरू किया जाना चाहिए.

इसे भी पढ़ेंः JAC ने जारी किया आठवीं विशेष परीक्षा का रिजल्ट, 73.16 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल

वोट नहीं मिलने के कारण जानेंगे

वहीं अध्यक्षता करते हुए प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष अभिजीत राज ने कहा कि विश्वास यात्रा का मूल उदेश्य है लोगों के मुद्दों को जानना. वोटर कांग्रेस को वोट अगर नहीं दे रहा है तो इसके पीछे क्या कारण है. किस मुद्दे पर उन्हें वोटर वोट देंगे. उन्होंने बताया कि कई बार बयान आया है कि वोट हिन्दू-मुस्लिम में बंटता है. जबकि  ऐसी बात नहीं है. वोटर काफी समझदार हैं. अगर वोट नहीं मिल रहा है तो इसके पीछे उनकी कुछ कमी है.

विश्वास यात्रा के बाद ही बनेगा मेनिफेस्टो

अभिजीत राज ने कहा कि धनबाद विधानसभा के मुद्दे क्या हैं, किन मुद्दों को लेकर जनता उन्हें वोट देना चाहती है. किन मुद्दों को जनता सीरियसली नहीं लेती है. इन तमाम चीजों को धरातल पर लाने का प्रयास विश्वास यात्रा के दौरान होगा. कांग्रेस पार्टी की विश्वास यात्रा के बाद ही पार्टी का मेनिफेस्टो आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बनेगा. एक गांव में दो सौ और निगम के एक वार्ड में पांच सौ मतदाताओ से बातचीत करने और उन्हें कांग्रेस से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है.

मौके पर ये लोग थे मौजूद

मौके पर देव शर्मा धनवाद प्रभारी युवा कांग्रेस, कुमार संभव सिंह जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस, मनीष चंद्र टैगोर कोडिनेटर धनवाद विधानसभा,  बबलू दास, मंटू दास, संदीप पासवान, ललित वर्मा, लाल बाबू सिंह, हरेंद्र शाही, हुमाऊं रजा, पप्पू पासवान, अनिल राय, विक्की तांती, महावीर महतो, रवि पासवान, राजू दास, रमेश रवाणी, मृतुन्जय सिंह, तपन दास, मासूम खान, सुजीत, मनोहर, मुकेश कुशवाहा, सुशील मानिकपुरी, इकबाल इत्यादि थे.

इसे भी पढ़ेंः नहीं थम रहा कांग्रेस में इस्तीफा देने का सिलसिला, महानगर के 5 और सदस्यों ने दिया इस्तीफा

Related Articles

Back to top button