Crime NewsGiridihJharkhand

गिरिडीह : पुलिस ने पुल और मोबाइल टावर उड़ाने के मामले में दो नक्सलियों को किया गिरफ्तार

Giridih : पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो माओवादियों को जिले मधुबन बाजार और खुखरा के हरलाडीह जंगल से गिरफ्तार किया है. पंकज महतो और इतवारी किस्कू को गिरफ्तार किया गया है. पंकज महतो पीरटांड़ थाना के मटकुरिया गांव का रहने वाला है वहीं इतवारी किस्कू डुमरी के कुबरी गांव का रहने वाला है. बुधवार को पुलिस पंकज महतो के खिलाफ साक्ष्य का हवाला देकर पूछताछ कर रही है. वहीं दूसरे आरोपी को जेल भेज दिया गया है.

पुलिस का दावा है कि दोनों नक्सली कृष्णा हांसदा दस्ते के सदस्यों के साथ प्रतिरोध दिवस के दौरान मधुबन के जयनगर और खुखरा थाना इलाके में दो मोबाइल टावर उड़ाने में शामिल रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand Budget 2022 : झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 25 फरवरी से, 3 मार्च को बजट पेश करेगी सरकार

इनका नाम लुरंगी पुल उड़ाने में भी आगे आ रहा है. वहीं पुलिस का दावा है कि किस्कू ने ही डुमरी के पंचायत भवन में काला झंडा फहराया था.

बता दें कि कुछ दिन पहले भी पुलिस ने नक्सलियों को विस्फोटक सप्लाई करने के आरोप में जमुई के मुस्तफा और नक्सली कटी मांझी के बेटे को गिरफ्तार किया था. पुलिस सूत्रों की माने तो गिरफ्तारी के बाद दोनों नक्सलियों से पूछताछ में कई बात सामने आये हैं.

इसे भी पढ़ें :कोविड का साइड इफेक्ट : जमशेदपुर में दोगुनी हो गयी ओसीडी मरीजों की संख्या

Related Articles

Back to top button