
आज संविधान दिवस है और सत्ता में बैठे लोग संविधान के मूल्यों को दरकिनार करने और लोकतंत्र में जनता की ताकत कमजोर करके पैसातंत्र को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहे हैं। pic.twitter.com/3NM3sK4jp9
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 26, 2019
उन्होंने कहा कि इस पैसे और पावरतंत्र का सामना करने के लिए इस पुस्तक को नमन करने के साथ-साथ ये शपथ लेना जरुरी है कि हम अपने संविधान में लिखे हरेक मूल्य के साथ पूरी मज़बूती से खड़े रहेंगे. जय संविधान, जय हिंद.
इस पैसे और पॉवरतंत्र का सामना करने के लिए इस पुस्तक को नमन करने के साथ-साथ ये शपथ लेना जरुरी है कि हम अपने संविधान में लिखे हरेक मूल्य के साथ पूरी मज़बूती से खड़े रहेंगे।
जय संविधान, जय हिंद।— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 26, 2019
इसे भी पढ़ें- #MaharashtraPolitics: SC के पूर्व जज ने राज्यपाल की कार्यशैली पर उठाये सवाल, कहा- ये संसदीय लोकतंत्र का उल्लंघन
क्या कहा सुरजेवाला ने
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ट्वीट कर कहा कि आज 26 नवंबर को ‘सविंधान दिवस’ है. आज सिंहासन पर बैठे अहंकारी व षडयंत्रकारी शासकों ने सविंधान के मूल्यों को जबरन सत्ता के गलियारों की दासी बना लिया है.
आज 26 नवंबर को ‘सविंधान दिवस’ है।
आज सिंहासन पर बैठे अहंकारी व षडयंत्रकारी शासकों ने सविंधान के मूल्यों को जबरन सत्ता के गलियारों की दासी बना लिया है
आइये, सत्ता के मठाधीशों की इन बेड़ियों को तोड़ सविंधान के शासन का पुनर्निर्माण करें
यही सच्ची राष्ट्रभक्ति है।#ConstitutionDay
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) November 26, 2019
उन्होंने कहा कि आइये, सत्ता के मठाधीशों की इन बेड़ियों को तोड़ संविधान के शासन का पुनर्निर्माण करें. यही सच्ची राष्ट्रभक्ति है.





New Delhi: कांग्रेस ने ‘संविधान दिवस’ की देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मंगलवार को भाजपा पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे लोग संवैधानिक मूल्यों को दरकिनार कर पैसातंत्र को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहे हैं.
हमें हमारे संविधान पर गर्व है: राहुल गांधी
पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि सभी देशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. संविधान दिवस पर हम अपने संविधान सभा के महान नेताओं के बहुमूल्य योगदान को नमन करते हैं.
उन्होंने कहा कि हमें हमारे संविधान पर गर्व है, इसमें निहित मूल्यों को बचाये रखने के लिए हम अपनी वचनबद्धता दोहराते हैं.
इसे भी पढ़ें- #MaharashtraPolitics: कल शाम 5 बजे तक फडणवीस सरकार को देना होगा फ्लोर टेस्ट, SC का फैसला
प्रियंका गांधी ने साधा निशाना
भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि आज संविधान दिवस है और सत्ता में बैठे लोग संविधान के मूल्यों को दरकिनार करने और लोकतंत्र में जनता की ताकत कमजोर करके पैसातंत्र को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहे हैं.