Main SliderNational

#MaharashtraPolitics: कल शाम 5 बजे तक फडणवीस सरकार को देना होगा फ्लोर टेस्ट, SC का फैसला

New Delhi: महाराष्ट्र की सियासी संकट को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया है. शीर्ष अदालत ने आदेश दिया है कि कल यानी बुधवार शाम पांच बजे बहुमत परीक्षण होगा.

महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्ट कराया जाएगा, जिसका लाइव प्रसारण होगा. साथ ही गुप्त मतदान नहीं किये जाने का आदेश भी सुप्रीम कोर्ट ने दिया है.


फ्लोर टेस्ट और विधानसभा कार्यवाही का लाइव प्रसारण किया जायेगा. सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि विधायकों को शपथ प्रोटेम स्पीकर दिलाएंगे. और 27 नवंबर की शाम पांच बजे तक फ्लोर टेस्ट की प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए. इतना ही नहीं सुप्रीम कोर्ट संवैधानिक मुद्दों पर सुनवाई को 6 हफ्तों के बाद शुरू करेगा.

इसे भी पढ़ेंः#MaharashtraPolitics: SC के पूर्व जज ने राज्यपाल की कार्यशैली पर उठाये सवाल, कहा- ये संसदीय लोकतंत्र का उल्लंघन

बुधवार शाम 5 बजे तक फ्लोर टेस्ट

बता दें कि बीजेपी द्वारा सरकार बनाने के बाद राज्यपाल के आमंत्रण आदेश के खिलाफ कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. कोर्ट में मामले पर सोमवार को सुनवाई हुई थी.

जिसके बाद शीर्ष अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. मंगलवार को फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने फडणवीस सरकार को करीब 30 घंटे का वक्त दे दिया है. बुधवार शाम पांच बजे तक फ्लोर टेस्ट कराने का आदेश उच्चतम न्यायालय ने दिया है.

NCP, शिवसेना व कांग्रेस के 162 विधायकों की परेड

इधर Maharashtra Politics चरम पर है. महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर जारी रस्साकशी के बीच शिवसेना ने 162 विधायकों के समर्थन का दावा किया. इस क्रम में पार्टी ने सोमवार शाम सात बजे मुंबई के होटल ग्रैंड हयात में इन सभी 162 विधायकों की परेड करायी. इस दौरान सभी विधायकों का एक साथ फोटो सेशन भी किया गया.

इसे भी पढ़ेंः#Maharashtra: 72 हजार करोड़ के सिंचाई घोटाले में अजित पवार को क्लीनचिट, SC में NCP-शिवसेना-कांग्रेस ने दी चुनौती

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शिवसेना और कांग्रेस ने अपने विधायकों की मीडिया के सामने परेड करायी. होटल ग्रैंड हयात में तीनों दलों के विधायकों के अलावा समाजवादी पार्टी और कुछ अन्य छोटे दलों और कुछ निर्दलीय विधायक मीडिया के सामने परेड की.

शिवसेना नेता संजय राउत ने ट्वीट कर तंज कसा है. साथ ही उन्होंने ट्वीट के जरिये अपनी ताकत दिखाने का काम किया है. ट्वीट में संजय राउत ने लिखा है कि 162 के अलावा और भी, बस इंतजार करें और देखें.

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में 24 अक्टूबर को चुनावी नतीजे आये थे. उसके बाद से ही सरकार गठन को लेकर जोड़तोड़ में पार्टियां जुटी हुई हैं. शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस मिलकर सरकार बनाने वाली थी, लेकिन शनिवार को सुबह आठ बजे देवेंद्र फडणवीस ने सीएम पद की शपथ ली. जबकि अजीत पवार ने डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ली है.

इसे भी पढ़ेंःसबरीमला मंदिर में प्रवेश के लिए #TruptiDesai पहुंची केरल, कहा- पूजा किये बिना नहीं जाऊंगी

Related Articles

Back to top button