
Mumbai : बॉलीवुड की मशहूर संगीतकार जोड़ी राम- लक्ष्मण के लक्ष्मण यानि विजय पाटिल का शनिवार सुबह नागपुर में निधन हो गया है. विजय 79 वर्ष के थे. राम- लक्ष्मण ने राजश्री प्रोडक्शन की मशहूर फिल्म मैंने प्यार किया सहित कई हिट फिल्मों में म्यूजिक दिया था.
इसे भी पढ़ें : जब सिनेमा हॉल बन गया वैक्सीनेशन सेंटर
राम- लक्ष्मण की जोड़ी में सुरेंद्र राम थे और विजय पाटिल लक्ष्मण. इस जोड़ी ने 1977 में राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म एजेंट विनोद से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी.
जोड़ी ने 1 या 2 फिल्मों में ही म्यूजिक दिया
इस जोड़ी ने मिलकर महज 1 या 2 फिल्मों में ही म्यूजिक दिया था. सुरेंद्र के निधन के बाद विजय ने ही अपने काम को आगे बढ़ाया और आपना नाम बदल कर रामलक्ष्मण रख लिया. जिसके बाद से उन्हें इंडस्ट्री में रामलक्ष्मण के नाम से पहचाना गया. उन्होंने कभी अपने साथी का नाम अपने आगे से नहीं हटाया.
उषा मंगेशकर फेवरेट गायिका
इसके बाद इन्होंने हम से बढ़कर कौन (1981) सुन सजना (1982) दीवाना तेरे नाम का (1987) फिल्मों में संगीत दिया. इस दौर में वह अधिकतर लता मंगेशकर की बहन उषा मंगेशकर को गायिका के रूप लेते थे. लेकिन 1988 तक आते-आते उनके द्वारा संगीतबद्ध फिल्में “सी” ग्रेड की हो गई थी.
मैंने प्यार किया से मिली कामयाबी की नयी मंजिल
1989 में रीलीज हुई सलमान और भाग्यश्री की मैंने प्यार किया फिल्म से इन्होंने कई वर्षों बाद सफलता का स्वाद चखा. इस फिल्म के गाने लोगों ने काफी पसंद किये थे. इसके लिये उन्होंने फिल्म फेयर का बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का पुरस्कार प्राप्त किया था.
इसे भी पढ़ें :आज रांची ज़िले में 45 से अधिक उम्र के लोगों को इन 45 केंद्रों पर दिया जायेगा टीका
इस फिल्म से उन्हें सलमान खान की आवाज के रूप कई सालों के लिये एसपी बालासुब्रमण्यम को लोकप्रिय करने और लता मंगेशकर को दोबारा बुलंदियों पर पहुंचाने के लिये भी जाना जाता है.
मैंने प्यार किया के बाद उन्होंने पत्थर के फूल (1991) में भी हिट संगीत दिया. इसके अलावा पुलिस पब्लिक (1990), 100 डेज (1991), दिल की बाजी (1993), प्रेम शक्ति (1994) जैसी सरीखी फिल्मों का संगीत दिया.
प्रतिभाशाली संगीतकार राम लक्ष्मण( विजय पाटील) जी के निधन की खबर से मैं बहुत व्यथित हूँ. उनका पहला गीत मैंने गाया, और सबसे ज़्यादा गाने मैंने गाए, दादा कोंडके जी की फ़िल्मोंके सभी गीत मैंने गायें जओ बहुत लोकप्रिय हुए. उनका संगीतबद्ध किया दिल दीवाना ये गाना मुझे बहुत पसंद है।
— Usha Mangeshkar (@ushamangeshkar) May 22, 2021
1994 में राम लक्ष्मण ने एक बार फिर राजश्री प्रोडक्शन के साथ कमाल किया. इस बार सलमान खान और माधुरी दीक्षित की जोड़ी को लेकर बनायी गयी फिल्म हम आपके हैं कौन में इन्होंने सुपरहिट संगीत दिया. इसके बाद हम साथ साथ हैं (1999) भी इनकी सफल फिल्मों में शामिल है.
लता मंगेशकर ने भी जताया शोक
मेलोडी क्वीन लता मंगेशकर ने राम लक्ष्मण ( विजय पाटिल) के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने फेसबुक अकाउंट से इस संबंध में एक पोस्ट शेयर किया है.
https://www.facebook.com/1518536031710641/posts/3144358569128371/?sfnsn=wiwspmo
हिट गाने
आते जाते हंसते गाते सोचा था मैंने कई बार – मैंने प्यार किया
कबूतर जा जा कबूतर जा – मैंने प्यार किया
मेरे रंग में रंगने वाली परी हो या तुम परियों की रानी- मैंने प्यार किया
आजा शाम होने आयी, मौसम ने ली अंगड़ाई- मैंने प्यार किया
दिल दिवाना बिन सजना के माने ना – मैंने प्यार किया
पहला पहला प्यार है, पहली पहली बार है – हम आपके हैं कौन
मायी नी मायी मुंडेर पे तेरे बोल रहा है कागा- हम आपके हैं कौन
जूते दे दो पैसे ले लो – हम आपके हैं कौन
हम आपके हैं कौन टाइटल सांग
लो चली मैं अपने देवर की बारात ले के – हम आपके हैं कौन
वाह वाह रामजी जोड़ी क्या बनायी – हम आपके हैं कौन
हम साथ साथ हैं टाइटल सांग




