Corona_UpdatesJamshedpurJharkhand

जब सिनेमा हॉल बन गया वैक्सीनेशन सेंटर

Jamshedpur: ना जाने कोरोना क्या-क्या दिखाएगा. जिस सिनेमा हॉल में लोग सिनेमा देखने आते थे वही आज कोरोना की वैक्सीन लेने आ रहे हैं. यह जमशेदपुर का सिनेपोलिस मल्टीप्लेक्स है जिसमें प्रशासन द्वारा वैक्सीनेशन सेंटर बनाया गया है.

इसे भी पढ़ें :आज रांची ज़िले में 45 से अधिक उम्र के लोगों को इन 45 केंद्रों पर दिया जायेगा टीका

जमशेदपुर जिला प्रशासन की अपील पर बिष्टुपुर स्थित पीएम हाईटेक मॉल के सिनेपोलिस मल्टीप्लेक्स थिएटर में 18 प्लस के लोगों के लिए वैक्सीनेशन सेंटर शुरू हो गया है. शुरुआत में पहले दिन यहां 1000 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी गयी.

पीएम मॉल के प्रबंधन के प्रति जिला प्रशासन ने आभार व्यक्त किया. चिलचिलाती धूप के बीच लोगों को अन्य वैक्सीनेशन सेंटर में परेशानियों का सामना करना पड़ता था. इस हाइटेक मॉल में 1000 लोगों को एयर कंडीशन हॉल में बैठकर वैक्सीन दी गयी. वहीं लोगों का मानना है कि इस हॉल में वीवीआइपी अरेंजमेंट किया गया है.

 

पीजेपी सिनेपोलिस का पूरा मैनेजमेंट प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कोरोना से लड़ाई में लगा हुआ है ताकि कम से कम समय में अधिक से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन हो सके. पी एम मॉल के प्रबंधन का कहना है कि मैं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने वैक्सीनेशन सेंटर के लिए हमारा मॉल चुना.

इसे भी पढ़ें : प्रेमिका की शादी कहीं और तय हुई तो प्रेमी ने लगा ली फांसी

Related Articles

Back to top button