
Hazaribagh : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन के द्वारा चार सूत्री मांगों को लेकर विनोवभावे विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन के समक्ष प्रदर्शन किया गया. जिसका नेतृत्व राज्य उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने किया. प्रदर्शन के बाद कुलपति से मिलकर छात्र नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ज्ञापन सौंपा.
इसे भी पढ़ें :SL vs IND: अर्जुन रणतुंगा के बिगड़े बोल, कहा- भारतीय ‘बी’ टीम की मेजबानी करना अपमानजनक
ज्ञापन में प्रमोट छात्रों के परीक्षा शुल्क को समायोजित करने, सभी पाठ्यक्रमों के नामांकन शुल्क में रियायत देने, बीएड पाठ्यक्रम सत्र 2019-21 के सेमेस्टर तीन के छात्रों को वैकल्पिक व्यवस्था कर अगली कक्षा में प्रमोट करने और छात्रवृत्ति आवेदन पोर्टल सत्र 2020-21 को वंचित छात्रों के लिए पुनः चालू करने के मांग शामिल है.
विश्वविद्यालय कुलपति ने कहा है कि 15 दिनों के अंदर ही प्रमोट किए गए छात्रों के परीक्षा शुल्क को लेकर रियायत देने के संदर्भ में निर्णय जारी किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें :कोविड-19 के सर्वाधिक मामलों वाले राज्यों में केंद्र ने भेजी टीम
बीएड सत्र 2019-21 के सेमेस्टर तीन के छात्रों को फिल्म सत्र को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था कर अगली कक्षा में अग्रसारित करने के संदर्भ में विकल्प पर बातचीत के पश्चात निर्णय लेने एवं छात्रवृत्ति आवेदन पोर्टल 2020- 21 को पुनः चालू कराए जाने की मांग पर सहमति जतायी.
मांग पत्र सौंपने वालों में राज्य उपाध्यक्ष आशीष कुमार, जिला अध्यक्ष जीवन यादव ,जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद फजल, जिला सचिव शेखर उपाध्याय ,जिला कार्यालय सचिव अंशु अनमोल मेहता,मोहम्मद बरकत, ज्ञानचंद कुमार,विक्रम कुमार,अनिकेत कुमार,प्रांशु सहाय,नवीन कुमार,सुमित कुमार,मो•समीर अंसारी तथा अन्य सदस्य शामिल थे.
इसे भी पढ़ें :बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने 7 जुलाई को किया तलब




