LateharPalamu

पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि के खिलाफ पलामू-लातेहार में कांग्रेस का प्रदर्शन

Palamu/Latehar : पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि एवं बेतहाशा बढ़ती महंगाई के खिलाफ शुक्रवार को राज्यस्तरीय कार्यक्रम के तहत कांग्रेस पार्टी द्वारा पेट्रोल पंपों के सामने प्रदर्शन किया गया. इसी क्रम में पलामू और लातेहार की बरवाडीह कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में मेदिनीनगर में पेट्रोल पंप पर बैनर पोस्टर के साथ प्रदर्शन किया गया. पलामू में कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष जैश रंजन उर्फ बिट्टू पाठक ने किया, जबकि बरवाडीह में प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार राजीव ने.

प्रदर्शन का उद्देश्य कोरोना महामारी एवं प्राकृतिक आपदाओं की दोहरी मार झेल रही आम जनता की अवाज बुलंद करना था. मौके पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि जहां एक ओर देश की जनता कोरोना महामारी, प्रकृति आपदा, बेरोजगारी जैसी समस्याओं से जूझ रही, उस समय मदद एवं राहत देने के बजाय केंद्र की सरकार पेट्रोल-डीजल-रसोई गैस एवं महंगाई दरों में बेतहाशा वृद्धि कर जनता की कमर तोड़ने में कोई कमी नहीं कर रही है. केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ एवं आम जनता की मांगों को लेकर कांग्रेस पार्टी सदैव आवाज बुलंद करती रहेगी.

प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश सिंह, विनोद तिवारी, शमीम अहमद राइन, ईश्वरी प्रसाद सिंह, संजय पांडे, अजय साहू, जितेंद्र कमलापुरी, इमरान सिद्दीकी, मुकेश सिंह, सत्येंद्र सिंह, नफीस खान, अरविंद पासवान, गणेश रवि, नसीम हैदर, राजेश चैरसिया, देवांग शुक्ला, विनोद पाठक हर्ष साहनी, सौरभ पांडे, ऋतुराज अग्रवाल, नसीम हैदर, शैलेश कुमार, शशांक शेखर, विभूति नारायण पाठक, उमेश यादव, अभिमन्यु महतो शामिल थे.

इसे भी पढ़ें:धनबाद : दीवार तोड़कर दुकान में लगाई गयी आग, लाखों का सामान जलकर राख

लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड के कुटमू में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ तख्ती और बैनर के साथ जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतों को बढ़ाकर देश की जनता को लूटने का काम कर रही है. अपने वादे के विपरीत काम किया है. लगातार 7 वर्षों से कॉर्पोरेट घराने के लिए सिर्फ काम कर रही है.

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नसीम अंसारी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का नाम पर अंतिम व्यक्ति तक शोषण करने का काम कर रही है, जिसका नतीजा है रोजाना पेट्रोल डीजल के साथ-साथ खाने के तेल की बढ़ती कीमतें.

मौके पर विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह, पिंटू काजमी, अनवर, जयप्रकाश रजक, संजय कुमार, अजय कुमार, कलाम अंसारी समेत कई कांग्रेसी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: मुकुल राय टीएमसी में शामिल, भाजपा को बड़ा झटका

Related Articles

Back to top button