DhanbadJharkhand

धनबाद : हंगामे की भेंट चढ़ी नगर निगम बोर्ड की बैठक

Dhanbad : नगर निगम बोर्ड  की बैठक मंगलवार को डीआरडीए सभागार में हुई. बैठक में पार्षदों ने निगमकर्मियों के प्रति जमकर भड़ास निकाली. कुछ पार्षदों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया. मामला था डीएमएफटी फंड का. इसे लेकर पार्षदों के सुझाये गये प्रस्ताव का पालन नहीं करने से नाराजगी थी. मामले को शांत करने को लेकर मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल पार्षदों से अनुरोध करते रहे, लेकिन पार्षद नहीं माने और अपनी मांग को लेकर बोर्ड की बैठक में ही धरने पर बैठ गये.

इसे भी पढ़ें- चार साल का समय था, क्यों नहीं सरकार ने पारा शिक्षकों के लिए नीति बनायी, हर बार लॉलीपॉप दिया : सरयू…

कवरेज करने से मीडियाकर्मियों को रोकने की कोशिश

इस दौरान मेयर ने इस घटना का संकलन करे से मीडियाकर्मियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन उनकी एक न चली. वार्ड संख्या 38 के पार्षद जय कुमार, वार्ड संख्या 26 के निर्मल मुखर्जी समेत कई पार्षदों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया. वार्ड संख्या 15 की पार्षद मौसमी कुमारी धरना पर बैठ गयीं. मौसमी कुमारी ने विवाह भवन के निर्माण में चीफ इंजीनियर पर टाल-मटोल का आरोप लगाया. मंच से उतरकर डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह ने धरना पर बैठीं पार्षद को समझाने-बुझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी मांग पर अडिग रहीं और जितनी देर तक सभा चलती रही, वह सदन के अंदर जमीन पर बैठी रहीं. इस दौरान बिनोद बिहारी चौक से मटकुरिया के बीच फ्लाईओवर निर्माण की 256.64 करोड़ की योजना के डीपीआर को मंजूरी बोर्ड ने दी. मेयर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भूमिहीनों को भी घर बनाकर देने की जानकारी दी. अब तक जमीन मालिकों को ही आवास बनाने में निगम सहयोग करता रहा है. पहले चरण में शहर के दो स्लम एरिया कोरंगा और डोमपाड़ा के निवासियों को इसका लाभ मिलेगा.

Related Articles

Back to top button