National

कांग्रेस ने 20 उम्मीदवारों की घोषणा की, पवन बंसल व परणीत कौर के नाम भी शामिल

New Delhi : कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपने 20 उम्मीदवारों की घोषणा की. जिसमें पूर्व रेलमंत्री पवन कुमार बंसल को चंडीगढ़ लोकसभा सीट से जबकि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पत्नी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री परणीत कौर को पटियाला लोकसभा सीट से मंगलवार को टिकट दिया.

कहां से कितने उम्मीदवार

कांग्रेस के द्वारा लोकसभा चुनावों की जारी की गयी सूची में पंजाब के छह, गुजरात से चार, झारखंड से तीन, ओडिशा एवं कर्नाटक से दो-दो और हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और दादर एवं नगर हवेली से एक-एक प्रत्याशी का नाम है.

विपक्षी पार्टी ने झारखंड की रांची सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय को टिकट दिया है. हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा सीट से पार्टी ने पवन काजल को अपना उम्मीदवार बनाया है.

वहीं, पंजाब में कांग्रेस ने गुरदासपुर से सांसद सुनील जाखड़, अमृतसर से गुरजीत सिंह ओजला, लुधियाना से रवनीत सिंह बिट्टू और जालंधर से संतोष सिंह चौधरी को उम्मीदवार बनाया है. होशियारपुर से पार्टी ने राजकुमार छब्बेवाल को टिकट दिया है.

Related Articles

Back to top button