JharkhandRanchi

कोल्हान की सीटों पर #JMM के दावे पर #Congress की सहमति, #Mahagathbandhan पर हुई बातचीत

Ranchi : विधानसभा चुनाव में महागठबंधऩ का स्वरूप कैसा होगा, इसे लेकर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह ने जेएमएम कार्यकारी अध्य़क्ष हेमंत सोरेन से उनके आवास में मुलाकात की.

इस दौरान दोनों शीर्ष नेताओं ने मजबूती के साथ महागठबंधन के तहत चुनाव लड़ने पर सहमति जतायी. हालांकि बैठक में किन मुद्दों पर बातचीत हुई, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है.

लेकिन सूत्रों का दावा है कि कोल्हान क्षेत्र के सभी विधानसभा सीटों पर जेएमएम के किये दावे पर कांग्रेस प्रभारी ने सहमति जता दी है. बैठक में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव, कांग्रेस सीएलपी नेता आलमगीर आलम भी उपस्थित थे.

बैठक करीब डेढ़ घंटे तक चली जिसमें महागठबंधन समेत वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा की गयी.

इसे भी पढ़ें : आरोप : बड़कागांव #BDO ने घर में काम करने वाली बच्ची के सिर के बाल उखाड़े, आयरन से जलाया, रॉड से दागा

कोल्हान पर जेएमएम के दावे पर बनी सहमति

सूत्रों का कहना है कि जेएमएम कार्यकारी अध्य़क्ष महागठबंधऩ पर तो सहमत दिखे, लेकिन उनका कोल्हान के अधिकांश सीटों पर दावा भी रहा.

बता दें कि कोल्हन प्रमंडल में कुल 12 विधानसभा सीटें बहरागोड़ा, पोटका, घाटशिला, जुगसलाई, जमशेदपुर (पूर्वी), जमशेदपुर (पश्चिम), सरायकेला, मझगांव, चाईबासा, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर और चक्रधरपुर शामिल हैं.

इसमें केवल एक सीट जो कि जगन्नाथपुर सीट (पहले यहां गीता कोड़ा विधायक थीं, अब कांग्रेस से चाईबासा सांसद है) कांग्रेस के पाले में जाने की खबर है.

हालांकि बैठक में लिये निर्णय की जानकारी जब आरपीएन सिंह से ली गयी, तो उन्होंने केवल यही कहा कि महागठबंधन को लेकर बात काफी सकारात्मक रही. जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जायेगा.

वहीं विधानसभा चुनाव में महागठबंधन का नेतृत्व कौन करेगा, इस सवाल पर उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया.

इसे भी पढ़ें : डीआरडीओ में 224 विभिन्न पदों के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया, 15 अक्टूबर तक मौका

बीजेपी को बाहर करने की नीति पर सभी एकमत :  रामेश्वर उरांव

वही प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने कहा कि बीजेपी की शोषण की नीतियों से जनता परेशान है. सभी विपक्षी दलों मिलकर बीजेपी को सत्ता से बाहर फेंकने की रणनीति पर एकमत होकर काम कर रहे है.

उन्होंने दावा किया कि महागठबंधऩ को लेकर सबकुछ ठीक-ठाक है. इसका विनिंग स्वरूप तैयार हो चुका है. इसकी घोषणा भी जल्द की जाएगी.

जानकारी हो कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को कांग्रेस के निर्धारित पदयात्रा कार्यक्रम को लेकर प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह रांची दौरे पर हैं.

हेमंत सोरेन के साथ मुलाकात के बाद उन्होंने पार्टी मुख्यालय में सभी कार्यकारी अध्यक्ष, जोनल कोऑर्डिनेटर और मीडिया विभाग के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक भी की. बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ.

इसे भी पढ़ें : हाल-ए-रिनपास: 5 डॉक्टरों के भरोसे 300 मरीजों की ओपीडी, एक मरीज को दे पाते हैं सिर्फ 7 मिनट

Related Articles

Back to top button