Education & CareerJharkhandRanchi

फिर से सज गये निजी B.Ed कॉलेजों के टेंट, अब तो काउंसलिंग कैंपस तक पहुंचे इनके प्रतिनिधि

Ranchi: मोरहाबादी में चल रहे बीएड एडमिशन काउंसलिंग में एक बार फिर निजी बीएड कॉलेजों का टेंट लग गया है. नगर निगम की ओर से महज खानापूर्ति के लिए एक दिन कार्रवाई की गई लेकिन उसका असर कुछ भी नहीं हुआ.

कार्रवाई के दूसरे दिन टेंट की जगह केनोपी लगा कर निजी बीएड कॉलेज अपना काम करते रहे. उसके बाद एक बार फिर से टेंट लगाकर स्टूडेंट्स को मैनेज करना शुरू कर दिया.

इसे भी पढ़ें- मणिरत्नम, अनुराग कश्यप समेत 49 फिल्मी हस्तियों ने पीएम को लिखी चिट्ठी, कहा- रोकी जाये मॉब लिंचिंग

कैंपस तक पहुंचे संस्थान

काउंसलिंग के लिए लाइन में लगे स्टूडेंट्स तक पहुंचे प्रतिनिधि

इससे पहले तक निजी कॉलेज आर्यभट्ट सभागार कैंपस से बाहर ही रहते थे. लेकिन अब ये कैंपस में काउंसलिंग के लिए लाइन में लगे स्टूडेंट्स तक पहुंच गए हैं.

बुधवार को सीसी महतो बीएड कॉलेज सहित कई निजी बीएड कॉलेजों के प्रतिनिधि काउंसलिंग के लिए लाइन में लगे छात्रों को अपने यहां एडमिशन लेने के लिए बोलते नजर आए.

इसे भी पढ़ें- चाईबासाः नक्सलियों ने दो लोगों की गला रेत कर की हत्या

कमेटी अपनी ओर से दे रहा नामांकन

बीएड काउंसलिंग कमिटी के चेयरमैन डॉ संजय मिश्रा के मुताबिक कई बातें हैं जिसको लेकर कोई मार्गदर्शन काउंसलिंग के नौ दिन बीत जाने के बाद भी नहीं मिला.

उन्होंने ईडब्लूएस कोटा के संबंध में बताया कि कमेटी अपनी ओर से जितनी सीट है उसमें ईडब्ल्यूएस कोटा का दावा करने वाले स्टूडेंट्स को नामांकन दे रही है.

लेकिन आधिकारिक रूप से उनके लिए अलग से कितनी सीट होगी इसकी जानकारी उन्हें अभी तक नहीं मिली है. इसके अलावा आउट साइडर स्टूडेंट्स की संख्या की जानकारी भी नहीं है.

इसे भी पढ़ें- आम्रपाली केस में बड़ा खुलासाः फ्लैट खरीददारों का पैसा धोनी की पत्नी साक्षी की कंपनी में हुआ ट्रांसफर

छात्रों की परेशानी सुनने वाला कोई नहीं

बीएड एडमिशन के दौरान कोटा सीट सहित कई परेशानियों को लेकर छात्रों का सुनने वाला कोई नहीं है. बीएड काउंसलिंग कॉमन मेरिट लिस्ट रैंक के आधार पर की जा रही है.

Related Articles

Back to top button