
Ranchi: झारखंड में बिना रजिस्ट्रेशन कराएं डेंटिस्ट्स के प्रैक्टिस करने पर रोक है. ऐसे में झारखंड स्टेट डेंटल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य कर दिया गया है. फिर भी हजारों डेंटिस्ट्स ऐसे हैं जो रजिस्ट्रेशन कराने में इंटरेस्ट नहीं दिखा रहे हैं. ऐसे में रजिस्ट्रेशन बढ़ाने को लेकर काउंसिल अब राहत देने जा रहा है. जिसके तहत घर बैठे डेंटिस्ट्स काउंसिल में अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे. इसके लिए उन्हें काउंसिल के ऑफिस आने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी, केवल एक बार डॉक्यूमेंट एंड फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. जिससे कि उनका समय भी बर्बाद नहीं होगा.
इसे भी पढ़ेंःBreaking News: चॉकलेट-टॉफी घोटाले मामले की जांच के लिए सरकार तैयार, सीएम हेमंत ने सदन में कही जांच की बात
रजिस्ट्रेशन बढ़ाने को लेकर काउंसिल गंभीर
डेंटल क्लीनिक संचालन के लिए डेंटल काउंसिल झारखंड में रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है. काउंसिल की ओर से बार-बार वार्निंग के बाद भी डेंटिस्ट रजिस्ट्रेशन कराने को लेकर गंभीर नहीं है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अबतक राज्य में 770 डेंटिस्ट ने ही काउंसिल में रजिस्ट्रेशन कराया है. इधर, राजधानी में ही 500 से अधिक डेंटल क्लिनिक चल रहे है. बताते चलें कि बिना रजिस्ट्रेशन के डेंटल क्लीनिक के संचालन पर काउंसिल ने रोक लगा दी है.
अब फार्म भी मिलेगा ऑनलाइन
फिलहाल डेंटल काउंसिल के रिम्स स्थित ऑफिस से कोई भी रजिस्ट्रेशन फार्म लेकर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकता है. लेकिन अगले महीने से फार्म काउंसिल की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा. जिससे वे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। डेंटल काउंसिल के रजिस्ट्रार डॉ सुशील कुमार की माने तो दांतों का इलाज काफी सेंसिटिव होता है. इसलिए रजिस्ट्रेशन जरूरी है.
इसे भी पढ़ेंःJharkhand Vidhansabha: भाजपा विधायकों ने कहा-जय श्रीराम अध्यक्ष जी, स्पीकर बोले- मजाक मत उड़ाइये
कंप्लेन के लिए नंबर जारी
बिना रजिस्ट्रेशन के डेंटल क्लिनिक चला रहे लोगों का पता लगाने के लिए काउंसिल ने कंप्लेन नंबर 8271247692 जारी किया है. ऐसे क्लिनिक संचालकों की पहचान व कार्रवाई के लिए डेंटल काउंसिल ऑफ झारखंड की ओर से अभियान शुरू कर दिया गया है. वहीं लोगों से अपील की गई है कि वे भी ऐसे डेंटल क्लिनिकों की जानकारी दे. रजिस्ट्रेशन नहीं होने पर ऑन द स्पॉट जुर्माना लगाया जाएगा. काउंसिल के इमेल आइडी [email protected] पर भी लोग कंप्लेन कर सकते हैं.




