
Divy Khare
Bokaro: कुछ माननीयों के आवास और मोहल्ले जैसे झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन, विधायक बिरंची नारायण, डीसी, एसपी, इंचार्ज सीईओ बोकारो इस्पात संयंत्र और कुछ अधिकारियों को छोड़कर पूरे शहर में कचरा ही कचरा है.
इनके मोहल्ले साफ रहने की वजह से लोगों का दर्द और परेशानी न इन तक नहीं पहुंच पा रही है, ना इसके समाधान के लिए दिलचस्पी दिखा रहे हैं. पर मामला बद से बदतर होते जा रहा है.
इसे भी पढ़ेंः#Dhanbad: 3000 लोगों पर लगे राजद्रोह की धारा को निरस्त करने का सीएम हेमंत सोरेन ने दिया निर्देश
ग्लोबल एक्टिव शहर की पहचान बन रहा कचरा
बोकारो शहर जिसे कुछ दिन पहले भारत का पहला और एशिया का दूसरा ग्लोबल एक्टिव शहर होने का सम्मान प्राप्त हुआ है, वह कचरे और दुर्गंध से आहत है. करीब एक महीने से ज्यादा से कचरा उठाव पूरे शहर में बंद है. जिसके कारण जगह-जगह कचरे का अंबार लग गया है. दुर्गंध और फैली गंदगी बीमारियों को दावत दे रही है.

स्थिति इतनी भयावह होती जा रही है कि अगर जल्दी ही कचरे का उठाव शुरू नहीं हुआ तो साढे-पांच लाख की आबादी वाला यह शहर बीमारी की चपेट में आना शुरू हो जाएगा. पिछले 35 दिनों में करीब 3000 टन से भी ज्यादा कचरा शहर के विभिन्न सेक्टरों में पड़ा हुआ है.
हर दिन यह 80 टन के हिसाब से बढ़ता और सड़ता ही जा रहा है. स्थिति यह है कि घर से कचरा बाहर तो फेंका जा रहा है पर वहां से उठ नहीं रहा है. लोगों का सब्र अब टूटता जा रहा है. पर वह करें तो क्या करें.
जिन अधिकारियों जनप्रतिनिधियों को इस मसले में संजीदा होना चाहिए था, बीएसएल से पूछना चाहिए था, वह गुरुवार की सुबह बीएसएल अधिकारियों के साथ शहर में खुले ओपन जिम के उद्घाटन में हंसते मुस्कुराते दिखे.
कई दिनों से नहीं उठ रहा शहर का कचरा
कचरा के उठाव और निस्तारण का काम टाउनशिप में बीएसएल का पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट करता है. बीएसएल ने यह काम आउटसोर्स किया हुआ है.

दिसंबर 2017 को बीएसएल ने शहर के विभिन्न सेक्टरों से डोर-टू-डोर कचरा उठाओ और उसे सेक्टर 11 के पास स्थित लैंडफिल साइट में डंपिंग का काम मेसर्स यूटिलिटी पावरटेक लिमिटेड को साढ़े छह करोड़ में डेढ़ साल के लिए दिया था. काम खत्म होने के बाद इस कंपनी से करार को 30 नवंबर 2019 तक बढ़ा दिया गया था.
इसे भी पढ़ेंःरघुवर दास के ऊर्जा विभाग ने विधानसभा में कबूला 15 करोड़ का TDS घोटाला, पूर्व सीएम ने नहीं की कोई कार्रवाई
यह बता दें कि यूटिलिटी पावरटेक लिमिटेड एनटीपीसी और रिलायंस का ज्वाइंट वेंचर है. कॉन्ट्रैक्ट के खत्म होने के बाद इन्होंने अपना काम बंद कर दिया. हालांकि कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने से पहले बीएसएल द्वारा टेंडर किया गया था, जिसमें चार-पांच पार्टियों ने हिस्सा लिया था पर वह अभी तक फाइनल नहीं हो पाया. कारण बताने से बीएसएल के अधिकारी बच रहे हैं. शायद मान-मनोव्वल ऊपर लेवल में चल रहा है.
मामला पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट से निकलकर बीएसएल के कॉन्ट्रैक्ट सेल विभाग में फंसा हुआ है. इधर पब्लिक बीएसएल प्रबंधन और उनके अधिकारियों को जम कर कोस रही है. यहां के निवासियों का यह भी कहना है कि भाजपा विधायक बिरंची नारायण भी इस समस्या के समाधान के लिए कुछ पहल नहीं कर रहे हैं. वहीं कांग्रेस की प्रत्याशी रही श्वेता सिंह विधानसभा चुनाव के बाद गायब ही हो गई हैं.
BJP MP पीएन सिंह धनबाद में रहते हैं, उनको बोकारो के कचड़े व समस्याओं से क्या मतलब
इनके अलावा दूसरे राजनीतिक पार्टी के नेताओं को भी जनता की परेशानी से कोई मतलब नहीं रह गया है. शायद इलेक्शन में हारने का गुस्सा निकाल रहे हैं. लोगो को उनकी हालत पर छोड़ कर एहसास दिला रहे हैं कि देखो जिनको वोट दिया, वह तुम्हारे लिए क्या कर रहे है.

वही बोकारो ऑफिसर एसोसिएशन और यूनियन लीडर्स भी चुप्पी साधे हुए हैं, शायद इनको इस मसले में कुछ और गंध आ रही है.
बीएसएल के प्रवक्ता मणिकांत धान ने कहा एजेंसी के साथ अनुबंध का नवीकरण न होने के कारण कचरा उठाव निलंबित है. काम को जल्द से जल्द शुरू करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं.
क्या कहते हैं स्थानीय निवासी
जिला प्रशासन भी इस समस्या से बेखबर है. सेक्टर-3 के निवासी नीरज कुमार ने कहा एक महीने से ज्यादा से कचरा उठाव बंद है. हर जगह गंदगी-ही-गंदगी है. दुर्गंध बर्दाश्त के बाहर होती जा रही है. बीएसएल को चिंता नहीं है. कचरे का इस तरह से बिखरे रहना बीमारियों को दावत देने जैसा है.
सेक्टर-4 निवासी राकेश कुमार ने कहा, “क्यों न जिला प्रशासन, ना विधायक, ना कोई जनप्रतिनिधि इस समस्या के समाधान के लिए आगे बढ़ रहा है?”
विधायक बिरंची ने कहा कि उन्होंने जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है और बीएसएल मैनेजमेंट से जल्द से जल्द कचड़ा निस्तारण करने को कहा है.
इसे भी पढ़ेंःजमशेदपुर: आयरन स्क्रैप के गार्ड की टांगी से मारकर हत्या





387003 367097Will you care and attention essentially write-up most with the following in my webpage in essence your web site mention of this blog? 175829