
New Delhi: बर्मिंघम में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स का दूसरा दिन भारत के लिए शानदार रहा. मीराबाई चानू ने भारत की झोली में पहला गोल्ड डालने के साथ तीन अन्य वेटलिफ्टरों ने पदक जीते. जाहिर है दूसरे दिन के प्रदर्शन से भारतीय खेमे का हौसला बुलंद होगा. आज (रविवार) तीसरा दिन भी भारत के लिए व्यस्त रहने वाला है. कई प्रतिस्पर्धा से भारत को पदक की उम्मीद है. इन प्रतिस्पर्धाओं में भारत के नामवर खिलाड़ी मैदान पर होंगे. भारत की महिला क्रिकेट टीम चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ मुकाबले के लिए उतरेगी. इसके साथ ही स्विमिंग व वेटलिफ्टिंग मुकाबले पर भी भारतीयों की नजर होगी. इन इवेंट में मेडल पर फैसला होना है. इसके साथ ही भारतीय पुरुष हॉकी टीम आज घाना के खिलाफ मुकाबले से सफर की शुरुआत करेगी. आइए जानते हैं आज भारत किन अहम मुकाबले में शामिल होगा.
तैराकी:
- पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई – हीट 3: साजन प्रकाश (07 बजे)
- पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक – हीट 6: श्रीहरि नटराज (31 बजे)
मुक्केबाजी:
48-50 किग्रा (लाइट फ्लाईवेट) राउंड 16: निखत जरीन (शाम 45 बजे)
60-63.5 किग्रा (लाइट वेल्टरवेट) राउंड 16: शिव थापा (शाम 15 बजे)
71-75 किग्रा (मिडिलवेट) राउंड 16: सुमित (सोमवार को सुबह 15 बजे)
92 किग्रा से अधिक (सुपर हैवीवेट): सागर (सोमवार को सुबह 1 बजे)
महिला टी20 क्रिकेट:
भारत बनाम पाकिस्तान (शाम 3.30 बजे)
जिमनास्टिक:
पुरुषों का ऑल-अराउंड फाइनल: योगेश्वर सिंह (दोपहर 1.30 बजे)
बैडमिंटन:
मिश्रित टीम क्वार्टर फाइनल: रात 10 बजे से
हॉकी (पुरुष):
भारत बनाम घाना: रात 8.30 बजे
साइकिलिंग:
पुरुषों की स्प्रिंट क्वालीफाइंग: एसो एल्बेन, रोनाल्डो लाइटोनजाम, डेविड बेकहम (दोपहर 32 बजे से)
पुरुषों की 15 किमी स्क्रैच रेस क्वालीफाइंग: वेंकप्पा केंगालागुट्टी, दिनेश कुमार (शाम 20 बजे से)
महिला 500 मीटर टाइम ट्रेल फाइनल: त्रियाशा पॉल, मयूरी लाटे (रात 02 बजे)
भारोत्तोलन:
पुरुषों का 67 किग्रा फाइनल: जेरेमी लालरिनुंगा (दोपहर 2 बजे)
महिलाओं का 59 किग्रा फाइनल: पोपी हजारिका (शाम 30 बजे)
पुरुषों का 73 किग्रा फाइनल: अचिंता शेयुली (रात 11 बजे)
स्क्वाश:
महिला एकल राउंड 16: जोशना चिनप्पा (शाम 6 बजे से)
पुरुष एकल राउंड 16: सौरव घोषाल (शाम 45 बजे)
टेबल टेनिस:
पुरुष टीम क्वार्टरफाइनल: दोपहर 2 बजे
लॉन बॉल:
महिला एकल: तानिया चौधरी (रात 10.30 बजे)
पुरुष पेयर्स: भारत बनाम इंग्लैंड (शाम 4 बजे)




