
Gourav
Ranchi : 27 अगस्त को कैबिनेट के निर्णय के बाद जेएसएससी को जेएसएससी सीजीएल के बाहर के करीब 63 हजार छात्रों को आवेदन शुल्क के पैसे वापस करने होंगे. सिर्फ जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में 2 लाख से अधिक आवेदन आये थे. आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए 600 रुपये थे. फैसले के तहत अब राज्य के किसी भी नन गैजेटेड पोस्ट और तीसरी और चौथी श्रेणी के पदों पर राज्य के स्थानीय लोगों को ही नौकरी मिलेगी. इसी फैसले के तहत राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा नियुक्ति के लिए जारी सभी विज्ञापन रद्द हो जायेंगे.
इन विज्ञापनों के आलोक में फिर से विज्ञापन निकाला जायेगा. जिसमें आवेदन करना होगा. राज्य के बाहर का कोई भी अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर पायेगा. राज्य के बाहर के सभी विद्यार्थियों के आवेदन शुल्क सरकार वापस करेगी.
इसे भी पढ़ें : SBI में खाता है, तैयार रहिए, लाइन में लगने के लिए, फ्रीज होगा एकाउंट, फिर भरना पड़ेगा केवाइसी
जेएसएससी द्वारा सभी नियुक्तियां होंगी प्रभावित
जेएसएससी की सभी नियुक्तियों में राज्य सरकार को चिन्हित कर पैसे वापस करने होंगे. सरकार की इस स्थानीय नीति के फैसले से कई नियुक्ति प्रक्रिया कुछ दिनों के लिए अटक जायेगी. पहले सभी नियुक्ति प्रक्रियाओं के विज्ञापनों को रद्द किया जायेगा. रद्द होने के बाद फिर से विज्ञापन जारी किया जायेगा. जिसमें सिर्फ झारखंड के स्थानीय ही आवेदन कर पायेंगे.
जेएसएससी सीजीएल का फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद किया गया कैंसल
जेएसएससी सीजीएल 2015 का फाइनल रिजल्ट जारी किया जा चुका था. रिजल्ट जारी होने के बाद इस परीक्षा को कैंसिल किया गया है. 2015 के जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के बाद कोई परीक्षा आयोजित नहीं की जा सकी है. ना ही जेएसएससी सीजीएल 2015 के अभ्यर्थियों के भविष्य पर कुछ निर्णय हो सका है. अब इसी परीक्षा को नये सिरे से आयोजित किया जायेगी. इसकी उम्र सीमा में बदलाव के लिए कट ऑफ डेट जारी किया गया है. सहायक प्रशाखा पदाधिकारी को छोड़कर सभी पदो के लिए कट ऑफ डेट एक अगस्त 2010 निर्धारित की गयी है.
इसे भी पढ़ें : 15 दिनों तक चला बीएड एडमिशन काउंसलिंग, एक अरब से अधिक कमाने के बाद भी मात्र 3291 सीटें भरी




