
Koderma : कोचिंग संचालक की मौत मामले में मृतक के पिता ने डैम ओपी में आवेदन देकर हत्या का आरोप लगाया है. बताते चलें कि रविवार को आर्यन कोचिंग के संचालक संजीव कुमार की डैम में डूबने से मौत हो गयी थी. जिसे लेकर मृतक के पिता ने सोमवार को आवेदन देकर हत्या का मामला दर्ज करया है.
दिए गए आवेदन में कहा है कि राकेश कुमार पिता अशोक सिंह निवासी सबलपुर थाना राजगीर, नालंदा जिला के द्वारा अपने अन्य साथियों के सहयोग से मारपीट कर नशीला पदार्थ खिला कर हत्या कर दी गयी व साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से डैम में फेंक दिया गया.
फोन पर शाम 5 बजे मेरे बेटे के मौत की सूचना मिली. अपने परिवार के सदस्यों के साथ आया तब मामले को रफा-दफा करने के उद्देश्य से पोस्टमार्टम करवा दिया गया. मेरा दावा है कि मेरे बेटे की सुनियोजित साजिश के तहत हत्या कर दी गयी है. इस सम्बंध में प्रशासन से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है.
इसे भी पढ़ें:32 साल पुराने मामले में पप्पू यादव बरी, मधेपुरा विशेष कोर्ट का फैसला




