JharkhandLead NewsRanchi

शनिवार से राजधानी में बढ़ेगी ठंड, 5 डिग्री तक गिरेगा पारा

Ranchi : झारखंड में सर्दी का आगमन हो चुका है. धीरे-धीरे तापमान में गिरावट देखी जा रही है. झारखंड के मौसम विभाग के अनुसार छठ के तुरंत बाद झारखंड में ठंड और बढ़ जायेगी. राज्य का पारा न्यूनतम 17 डिग्री से 19 और अधिकतम 29 से 31 डिग्री तक रह रहा है. 21 नवंबर से 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जायेगी. मौसम विभाग ने बताया कि दो से तीन दिनों तक बादल भी छाये रहेंगे. बादल के छंटते ही ठंड बढ़ जायेगी.

जिला प्रशासन सामाजिक संगठनों के साथ मिल कर उपलब्ध करायेगा गर्म कपड़े

रांची के उपायुक्त छवि रंजन की अपील पर रांची के कई सामाजिक संगठन स्वैच्छिक रूप से जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े उपलब्ध कराने की मुहिम चलायेंगे. सर्वसम्मति से तय किया गया कि इस वर्ष की सर्दियों में सभी लोग जिला प्रशासन के साथ मिल कर एकजुटता से मुहिम चलायेंगे. इस अभियान में अन्य संस्थाएं या आम नागरिक भी नये या पुराने कपड़े दान कर मुहिम के भागी बन सकेंगे. रांची सहित कई जगहों पर बहुत से जरूरतमंद मिल जाते हैं जो ठंड से ठिठुरते रहते हैं, जिन्हें गर्म कपड़ों की जरूरत होती है.

इसे भी पढ़ें:बाल विवाहः कोरोना काल में झारखंड में 68 बाल विवाह रुके, चुनौती अब भी बाकी

Related Articles

Back to top button