NEWS

नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में कोबरा बटालियन का जवान घायल, इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से लाया गया रांची

पश्चिमी सिंहभूम के एसपी अजय लिंडा ने की पुष्टि

Ranchi :  पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी और सरायकेला खरसावां जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा बलों एवं नक्सलियों के बीच रविवार को मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से कोबरा बटालियन का एक जवान जख्मी हो गया. जवान को इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रांची लाया गया. जवान को मेडिका अस्पताल में भर्ती किया गया है. वहीं, सुरक्षाबलों का क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है. इस घटना की पुष्टि पश्चिमी सिंहभूम एसपी अजय लिंडा ने की है.

सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी और सरायकेला खरसावां जिला के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सली आये हुए हैं. इसी सूचना पर सीआरपीएफ, कोबरा बटालियन और जिला पुलिस बल के जवान उस इलाके में पहुंचे तो नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की. इसी दौरान एक जवान गोली लगने से जख्मी हो गया.

वहीं, सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल का फायदा उठा भाग निकले. सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों द्वारा मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार व अन्य सामान बरामद किए गये हैं.

इसे भी पढ़ें :INDIA VR. ENGLAND 1ST TEST : भारत को झटके पर झटका, टॉप आर्डर ध्वस्त

 

Related Articles

Back to top button