National

कई राज्यपाल बदले, आनंदी बेन यूपी की, लालजी टंडन मध्य प्रदेश के राज्यपाल होंगे

NewDelhi : देश में कई राज्यों में राज्यपाल बदल दिये गये हैं.  कुछ  राज्यपालों की अदला-बदली की गयी है. इस क्रम में  मध्य प्रदेश की राज्यपाल  रहीं आनंदी बेन पटेल यूपी की राज्यपाल  बनायी गयी हैं.  बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन अब मध्य प्रदेश के राज्यपाल होंगे. फगु चौहान बिहार  के राज्यपाल बनाये गये हैं. इसके अलावा जगदीप धनखर पश्चिम बंगाल के और रमेश बैश त्रिपुरा के राज्यपाल  होंगे. आरएन रवि को नागालैंड का राज्यपाल बनाया गया है.

लालजी टंडन भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं

खबरों के अनुसार नियुक्तियां उन दिन से प्रभावी होंगी जब वे अपने कार्यालयों का प्रभार ग्रहण करेंगे. जान लें कि  आनंदी बेन पटेल वर्तमान में मध्य प्रदेश की राज्यपाल  हैं. वह चंडीगढ़ की भी राज्यपाल रही हैं.  वह गुजरात की सीएम भी रह चुकी हैं. वह राज्य की पहली महिला सीएम थीं. वह 1987 से भाजपा से जुड़ी हुई हैं. उन्हें 19 जनवरी 2019 को मध्य प्रदेश का गवर्नर बनाया गया था.   लालजी टंडन की बात करें तो वे भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं.  जब पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने 2009 में राजनीति से संन्यास लिया था तब लालजी टंडन लखनऊ से सांसद चुने गये थे.  

इसे भी पढ़ें- आरिफ मोहम्मद खान ने कहा, तीन तलाक पर कानून नहीं बनाया, तो मोदी सरकार भी राजीव गांधी वाली गलती करेगी

Related Articles

Back to top button