DhanbadJharkhand

कतरास रेल मार्ग पर कोयला लदी मालगाड़ी हुई बेपटरी, परिवहन बाधित

Dhanbad : धनबाद-कतरास रेल मार्ग पर कतरी नदी पुल के पास कोयला लदी मालगाड़ी बेपटरी हो गई. मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए. यह घटना गुरूवार सुबह की है. मालगाड़ी के बेपटरी होने से परिवहन बाधित हो गया है.

इसे भी पढ़ेःPalamu में ऑक्सीजन टास्क फोर्स का गठन, निर्बाध ऑक्सीजन आपूर्ति का निर्देश

जानकारी के अनुसार कोयला लोड मालगाड़ी चार नंबर यार्ड से निकलकर मिजिया थर्मल पावर हाउस जा रही थी, कि तभी पीछे से दूसरी मालगाड़ी नबंर छह से टकरा गई. जिससे चार डिब्बे बेपटरी हो गए. इस घटना में तीन सिग्नल बॉक्स और एक इलेक्ट्रिक पोल क्षतिग्रस्त हो गया. इस घटना के बाद कोयले का परिवहन ठप हो गया है. गौरतलब है कि इस लाइन पर सिर्फ कोयले लदी ट्रेनों का ही परिचालन होता है.

इसे भी पढेःवैश्विक महामारी के बीच चीन ने अपने स्थायी अंतरिक्ष केंद्र के लिए मुख्य मॉड्यूल को लांच किया

ट्रैक मरम्मत कार्य जारी

घटना की सूचना मिलते ही धनबाद रेल मंडल के अधिकारी मौके पर पहुंचे. साथ ही दुर्घटना सहायता यान मौके पर मौजूद है. इसके बाद से मरम्मत कार्य जारी है. बताया गया कि इस घटना से सवारी ट्रेनों के परिचालन में कोई दिक्कत नहीं है. ट्रैक की मरम्मत कर शीघ्र ही परिचालन शुरू किया जाएगा.

Related Articles

Back to top button