
Ranchi: विधानसभा बजट सत्र के अपने समापन भाषण के दौरान मुख्यमंत्री ने संकेत दिये हैं कि रामनवमी और सरहुल के जुलूस पर इस साल भी रोक रहेगी.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कहा कि झारखंड में कोरोना फिर से पांव पसारने की कोशिश कर रहा है. दूसरी फेज की बात सामने आ रही है. इसलिए हमें सतर्कता के साथ आगे बढ़ना होगा. कोरोना को देखते हुए मुख्यमंत्री ने डिजास्टर मनेजमेंट के साथ बैठक भी की है और पदाधिकारियों को गंभीर निर्देश भी दिए है.
इसे भी पढ़ें :सांसद नवनीत राणा ने कहा शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने उन्हें संसद में दी थी जेल में डालने की धमकी
मुख्यमंत्री ने सदन में कहा कि सोमवार को 105 नये संक्रमित मिले हैं जो चिंता का कारण हैं. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सबसे अधिक पलायन करने वाला जिला गिरिडीह है, जहां एक भी करोना के केस नहीं है. यह भी देखा जा रहा है ऐसा क्यों है.
राज्य में कुल 35 प्रतिशत सरकारी पद खाली
मुख्यमंत्री ने अपने भाषण के दौरान कहा कि राज्य में कुल 35 प्रतिशत सरकारी पद खाली हैं. ऐसे में सरकार विकास के पैमाने पर कैसे आगे बढ़ सकती है. उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने विकास की एक लकीर खींची है पर लकीर इतनी टेढ़ी-मेढ़ी है कि उसको सही करने में ही समय लग जाएगा.




