
Ranchi: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले समारोह के लिए खास तैयारियां की जा रही हैं. इस बीच उन पुलिसकर्मियों की लिस्ट भी आ चुकी है जिन्हें इस साल पुरस्कृत किया जाना है. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 33 पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को सीएम सम्मानित करेंगे. पुलिस कर्मियों को उनकी वीरता के लिए पुलिस पदक दिया जाएगा.
इसे भी पढ़ें :सदर सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल मामलाः हाइकोर्ट को बंद लिफाफे में सौंपी गयी स्टेटस रिपोर्ट
ये होंगे सम्मानित
पलामू जिला के एएसपी अभियान अरुण कुमार सिंह, रंजीत कुमार और बलराम दास. लातेहार जिला के डीएसपी ओमप्रकाश तिवारी, सब इंस्पेक्टर आलोक कुमार दुबे आरक्षी प्रमोद यादव, मनीष रजवार, अनोज कुमार ओझा और नरेश तिग्गा.
झारखंड जगुआर के मनोज कुमार, डीएसपी बृजेश कुमार यादव, डीएसपी रमेंद्र कुमार, बिहारी मरांडी, राधेश्याम प्रसाद, रितुल कुमार ,रिंकू कुमार यादव ,जीवन किस्पोट्टा ,गुण बहादुर थापा, अरुण कुमार, अभिशेष कुमार, इंद्रजीत तिवारी, श्याम नंदन प्रसाद गुप्ता, छोटू यादव, मिथुन कुमार रवि ,मनोज कुमार बाऊरी शामिल है.चतरा जिला के अवधेश कुमार झा, ओम प्रकाश चौरसिया, अनुज कुमार सिंह, जय प्रकाश सिंह सचिंद्र कुमार और मदन प्रसाद.
इसे भी पढ़ें :कोरोना वैक्सीन लगवाने से किया इन्कार तो वायुसेना ने किया बर्खास्त, कई लोगों को नोटिस




