
Ranchi: स्कूल बोर्ड्स की अनुमति मिलने के साथ ही शहर के सीबीएसइ और आईसीएसइ स्कूलों में 11वीं में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. सभी स्कूलों में एडमिशन के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया अपनायी जा रही है.
स्कूलों के एडमिशन नोटिफिकेशन में चयन प्रक्रिया में लिखा हुआ है कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद स्टूडेंट्स का ऑनलाइन टेस्ट लिया जायेगा. इसके बाद सेलेक्टेड स्टूडेंट्स प्रोविजनल एडमिशन ले सकेंगे. प्रोविजनल एडमिशन की फीस भी ऑनलाइन माध्यम से दी जा सकती है.
फॉर्म के नाम पर ले रहे हजारों
शहर के सभी स्कूलों में 11 वीं में एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है. स्कूल फॉर्म सब्मिशन के नाम पर स्टूडेंट्स से हजारों रुपये ले रहे हैं. शायद ही कोई स्कूल है जहां 11 वीं में एडमिशन के लिए एप्लीकेशन फॉर्म की कीमत एक हजार रुपये से कम हो.
स्कूल अभिभावकों से 15 सौ रुपये से 25 सौ रुपये तक ले रहे हैं. इस कोरोना महामारी के दौर में जब हर किसी के जेब पर सीधा असर पड़ा है ऐसे में एडमिशन फॉर्म के नाम पर ढाई हजार रुपये तक लेना कहाँ तक उचित है. शहर में जीएंडएच हाईस्कूल, विवेकानंद विद्या मंदिर ही ऐसे दो स्कूल हैं जहां कि एडमिशन एप्लीकेशन फीस 500 रुपये है.
इसे भी पढ़ें:कतरास रेल मार्ग पर कोयला लदी मालगाड़ी हुई बेपटरी, परिवहन बाधित
जानिए कितनी है स्कूलों में एडमिशन फॉर्म की कीमत
संत जेवियर्स स्कूल : 1500 रुपये
जेवीएम श्यामली : 2000 रुपये
डीपीएस : 2000 रुपये
डीएवी हेहल : 1500 रुपये
सरला बिरला स्कूल : 1500 रुपये
ऑक्सफोर्ड स्कूल : 2000 रुपये
विवेकानंद विद्या मंदिर : 500 रुपये
श्रद्धानंद बाल मंदिर : 1000 रुपये
फिरायालाल पब्लिक स्कूल : 1000 रुपये
मनन विद्या स्कूल : 1000 रुपये
जी एंड एच हाईस्कूल : 500 रुपये
कैंब्रियन पब्लिक स्कूल : 1000 रुपये
लेडी केसी राय स्कूल :1000 रुपये
शारदा ग्लोबल स्कूल : 1000 रुपये
विकास विद्यालय : 2500 रुपये
ब्रिजफोर्ड स्कूल : 1200 रुपये
इसे भी पढ़ें:वैश्विक महामारी के बीच चीन ने अपने स्थायी अंतरिक्ष केंद्र के लिए मुख्य मॉड्यूल को लांच किया




