
Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने एक बार दारोगा रूपा तिर्की हत्याकांड की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है. शनिवार को कहा कि बगैर सीबीआई जांच के ना तो वास्तविक रिपोर्ट सामने आयेगी और ना ही रुपा के परिजनों को संतोष होगा.
सीएम हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को दारोगा के परिजनों से भेंट के दौरान कहा था कि स्व रूपा तिर्की को वे बहन समान मानते हैं. उसे न्याय दिलाने की भी बात कही. ऐसे में सीएम अपनी इस बात को सार्थक करने को सीबीआई जांच से आखिर परहेज क्यों कर रहे.
इसे भी पढ़ें: GOOD NEWS : ब्लैक फंगस की दवा टैक्स फ्री, मेडिकल उपकरणों सहित कई दवाओं पर GST में भारी कटौती
परिजनों और सामाजिक संगठनों का भी है दबाव
दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य की होनहार बेटी अब इस दुनिया मे नहीं है. परंतु उनकी मां एवं परिजन उसे न्याय दिलाने के लिये सरकार से उसके हत्या की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं.
परिजनों के साथ साथ जनजाति समाज के कई संगठन भी लगातार यही मांग कर रहे हैं. भाजपा भी एक सशक्त विपक्ष की भूमिका में स्व रूपा तिर्की के परिजनों की मांग के साथ खड़ी है.
मुख्यमंत्री को रिश्ते का फर्ज निभाना चाहिये. बिना विलंब किये रूपा तिर्की हत्या मामले में सीबीआई जांच की अनुशंसा करनी चाहिये. ऐसा नहीं करने पर सरकार की नीयत पर सवाल खड़े होते रहेंगे.
इसे भी पढ़ें :कोरोना वैक्सीन की खुराकों में अधिक अंतराल से संक्रमण का खतरा ज्यादा, विशेषज्ञों ने किया आगाह
सीएम ने दिलाया है भरोसा
गौरतलब है कि सीएम से रूपा तिर्की के परिजनों ने विधायक बंधु तिर्की के साथ सीएम हाउस में भेंट की थी. इस दौरान सीएम से रूपा की मां पद्मावती उरांव और पिता देवानंद तिर्की ने कहा था कि उनके बेटी की हत्या हुई है.
अब तक की जांच से वे संतुष्ट नहीं हैं. ऐसे में सरकार पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करें.
सीएम ने इस पर कहा था कि आदिवासी समाज की एक बेहतर पुलिस अफसर की मौत से वे मर्माहत हैं. मामले की जांच के लिये एक सदस्यीय जांच आय़ोग का गठन किया गया है. इसमें दो भी दोषी पाया जायेगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
इसे भी पढ़ें :संडे लॉकडाउन: शहर के चौक-चौराहों पर होगी मास्क चेकिंग, जरूरत पड़ी तो अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती




