DeogharJharkhand

देवघर: पूर्वी भारत के सबसे खूबसूरत नगर निगम भवन का 17 को CM करेंगे उद्घाटन

Ranchi:  देवघर नगर निगम के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को करेंगे. दिन में एक बजे उद्घाटन होगा. देवघर नगर निगम का नया भवन न सिर्फ झारखंड बल्कि पूर्वी भारत का सबसे भव्य एवं आकर्षक निगम भवन है.

नगर निगम भवन का परिसर 85993.92 वर्ग फीट में है. बिल्डअप एरिया 59573.35 वर्ग फीट में है. भवन के सामने सुंदर फव्वारा भी है. शाम को फाव्वारा नये भवन की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है. विस्तृत पार्क मे विभिन्न प्रकार के फूल और वृक्ष लगे है.

प्रथम तल पर बैंक और एटीएम भी रहेगा. यह भवन जी प्लस फाइव है. लिफ्ट और सीढियां भी हैं. वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और रेन वाटर हार्वेस्टिंग की सुविधा है. फायर फाइटिंग के साथ सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है.

निगम की सभी शाखाओं के अलग-अलग कार्यालय सभी तलों पर रहेंगे. इस भवन की डिजाइन देश की प्रतिष्ठित कंपनी मास एंड वायड द्वारा तैयार की गयी है. कंपनी के निदेशक प्रणव कुमार झारखंड के ही निवासी हैं.

उद्घाटन के अवसर पर राज्य के नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे, देवघर उपायुक्त, जुडको के डीजीएम पीके सिंह और आलोक मंडल उपस्थित रहेंगे.

इसे भी पढ़ें – झारखंड के कॉर्मशियल वाहनों का लॉकडाउन अवधि का टैक्स माफ

Related Articles

Back to top button