
Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा नाराजगी जताये जाने पर अवैध रूप से वसूली करने के आरोप में दुमका पुलिस ने एक एसआई सहित छह पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है.
शुक्रवार को एसपी वाइएस रमेश ने हंसडीहा थाना के एसआइ रामजीवन राय, हवलदार कुमोद चौधरी एवं जवान मुकेश दास और जामा थाना से जवान संजय कुमार, जलेन्द्र कुमार एवं मुकेश कुमार राय को निलंबित कर दिया.
बताया जा रहा है कि दोनों थाने के पुलिसकर्मी अवैध वसूली कर रहे थे. तभी किसी ने इसका वीडियो बनाकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सोशल मीडिया ट्वीट पर डाल दिया.
इस पर मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान लेकर एसपी को कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
इसे भी पढ़ें : आंगनबाड़ी की टेक होम राशन योजना में लाभुकों को नहीं दिये जा रहे आलू, अरहर की दाल, सीडीपीओ ने लिखा पत्र
पुलिसकर्मी पीसीआर वैन लगाकर कर रहे थे अवैध वसूली

सीएम हेमंत सोरेन के ट्विटर पर पुलिस कर्मियों के द्वारा अवैध वसूली करने का वीडियो आने के बाद दुमका जिले के पुलिस अधिकारियों ने द्वारा वीडियो की जांच पड़ताल की.
इसमें पाया गया कि दुमका-भागलपुर मुख्य पक्की सड़क पर स्थित हंसडीहा थाना क्षेत्र में हंसडीहा थाना पेट्रोलिंग पार्टी के द्वारा किये जा रहे अवैध वसूली की घटना बीते 19 जनवरी की है.
जांच के क्रम में पाया गया कि पुलिसकर्मियों के द्वारा मुख्य मार्ग के किनारे पीसीआर वाहन लगाकर अवैध वसूली की जा रही थी.
इसे भी पढ़ें : रिम्स ने कोरोना वायरस के दो संदिग्धों के सैंपल को जांच के लिए पुणे भेजा
आरोप सत्य पाये जाने के बाद सभी पुलिसकर्मियों को किया गया निलंबित
पुलिस कर्मियों के द्वारा अवैध वसूली करने का वीडियो सीएम तक पहुंचने के बाद दुमका जिले के पुलिस के वरीय अधिकारी के द्वारा मामले की जांच के दौरान सभी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध आरोप सही पाया गया.
इसके बाद एसपी वाइएस रमेश ने एक एसआइ समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया. निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय पुलिस केंद्र दुमका होगा.
इसे भी पढ़ें : कबाड़ रखने के काम आ रहा करोड़ों की लगात से बना स्किल डेवलपमेंट सेंटर




