JharkhandLead NewsNEWSRanchi

सीएम हेमंत 30 को करेंगे ग्रामीण विकास की समीक्षा

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 30 सितंबर को ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे. योजनाओं की स्थिति और ग्रामीण सड़कों की रखरखाव की स्थिति की भी जानकारी लेंगे. सीएम इसके अलावा विभाग की विभिन्न योजनाओं वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना,दीदी बाड़ी योजना,बिरसा हरित ग्राम योजना, सामाजिक अंकेक्षण की प्रगति आदि की भी जानकारी लेंगे. इसके अलावा जेएसएलपीएस की फूलो झानो आशीर्वाद योजना, बीमा कराओ अभियान,पलाश ब्रांड, ग्राम पंचायत विकास योजना की भी समीक्षा होगी. सीएम इसके अलवा पीएम आवास,बाबा साहेब अंबेडकर आवास योजना,विधायक योजना की भी समीक्षा करेंगे. ग्रामीण विकास विभाग ने सभी जिलों के डीसी व डीडीसी से इस संबंध में रिपोर्ट भी मांगा है.

इसे भी पढ़ेंःशर्मनाक : पटना में टहलने निकली गर्भवती महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button