Crime NewsDhanbadJharkhandNEWS

सेक्स रैकेट का खुलासा, गिरफ्तार युवक-युवतियों को भेजा गया जेल

Dhanbad : सेक्स रैकेट के आरोप में गिरफ्तार युवक युवतियों को रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. जेल भेजने से पहले सभी का मेडिकल चेकअप कराया गया. जिसके बाद न्यायालय ने सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

 

आपको बता दें कि सरायढेला थाना के कुसुम विहार इलाके में पुलिस टीम ने एक घर में छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था. छापामारी में दो युवक और दो युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया था. सिटी एसपी के नेतृत्व में गठित चार थानों की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर  छापेमारी की थी.

 

पकड़े गए युवक धनबाद के हाउसिंग कॉलोनी के रहने वाले हैं. पूछताछ में पता चला कि कोलकाता से लड़कियों को बुलाकर देह व्यापार का धंधा पिछले 2 माह से चल रहा था. जानकारी के अनुसार पकड़े गए दोनों लड़कों से संचालिका ने 6-6 हज़ार रुपये लिए थे. छापेमारी टीम में धनबाद, बैंक मोड़, गोविंदपुर और बरवाअड्डा थाना की पुलिस शामिल थी.

 

इसे भी पढ़ें : सोना लूट मामले में गिरफ्तार तौकीर के घर से पुलिस ने दो हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किये

 

 

Related Articles

Back to top button