JharkhandLead NewsNEWSRanchi

Ranchi: बरियातू थाना क्षेत्र में अपराधियों ने पुलिस पर किया हमला, दो दारोगा को पीटा

Ranchi: राजधानी रांची में अपराधियों के मनोबल इस कदर बढ़े हुए हैं कि अब वह पुलिस कर्मियों की पिटाई से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं. ताजा मामला देर रात बरियातू थाना क्षेत्र का है, जहां अपराधियों को पकड़ने गई दो दरोगाओं को अपराधियों ने जमकर पीटा और सिर फोड़ दिया है. नुकीले हथियार से दरोगा पर हमला कर सभी अपराधी भागने में कामयाब रहे. घायल दरोगा का नाम अविनाश और हेमंत है.

 

बरियातू थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी छिनतई की घटना को अंजाम देकर पहाड़ के नजदीक बैठे हुए हैं. अपराधियों को दबोचने के लिए आनन-फानन में बरियातू थाना के दो दरोगा अविनाश कुमार और हेमंत भोक्ता बरियातू पहाड़ के पास पहुंच गए. दोनों के वहां पहुंचते ही अपराधियों ने हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि अपराधी भी दो ही थे. हमले के बाद दोनों अपराधी मौके से फरार हो गए, हालांकि थोड़ी ही देर बाद बरियातू थाने की एक और टीम मौके पर पहुंची लेकिन उससे पहले पहाड़ी का फायदा उठाकर दोनों अपराधी फरार हो गए. फिलहाल इस मामले में पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है. अपराधी की पहचान सद्दाम और इरशाद के रूप में हुई है.

Related Articles

Back to top button