
Koderma : श्री श्याम महिला मंडल व श्याम प्रेमी के द्वारा सोमवार को निशान यात्रा सह ताली कीर्तन का आयोजन किया गया. इस अवसर पर झंडा चौक स्थित दुर्गा मंदिर से एक सुसज्जित वाहन में बाबा श्याम का दरबार लगा कर नगर भ्रमण करते हुए पानी टंकी रोड स्थित श्याम मंदिर में पहुंच कर यात्रा सम्पन्न हुई. इस अवसर पर निशान यात्रा में शामिल महिलाएं भजन प्रस्तुत करते हुए चल रही थीं. जिसमें हाथों में लेकर चले निशान, पानी टंकी स्थित श्याम बाबा के धाम..कल रात सपने में आये मुरली वाले… दीनानाथ मेरी बात छानी कोणी मेरे से… बाजरा की रोटी खा ले श्याम चूरमा ना भूल जाओ.. जैसे भजन प्रस्तुत किये जा रहे थे. श्याम मंदिर में बाबा श्याम का दरबार आकर्षक रूप सजाया व संवारा गया. मंगलवार को बारस की ज्योत का आयोजन किया जायेगा. इधर निशान यात्रा में कृतिका मोदी, पिंकी खेतान, मधु सिंह, अंजुला खाटूवाला, अंजना केडिया, प्रीति गुटगुटिया, ज्योति शेखावत, मधु शर्मा, सारिका केडिया, कुसुम चौधरी, प्रीति जगनानी, पूजा शर्मा, ममता नरेड़ी, प्रीति केडिया, मूली शर्मा, ऋचा भोजनवाला आदि शामिल थीं. देर शाम को ताली कीर्तन का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सज्जन खेतान, हिमांशु केडिया के अलावा कई श्रद्धालु भक्त कार्यक्रम में शामिल हुए.
इसे भी पढ़ें – कोडरमा: पति ने की डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या



