JharkhandRanchi

CM हेमंत ने की ब्लड डोनेशन की अपील, गढ़वा ब्लड बैंक ने डोनर्स की मदद के लिए की पहल

#मुख्यमंत्री ने रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को सोसल डिस्टेंस का ध्यान रखने को कहा.

#एक स्थान पर एक बार में 4-5 लोगों से अधिक डोनर्स न जुटने की भी की अपील. 

Ranchi: कोरोना आपदा के समय राज्य के कई हिस्सों में जरूरतमंदों के लिए रक्त का संकट पैदा होने लगा है. खासकर थैलेसिमिया के साथ जी रहे बच्चों के मामले में यह चुनौती बढ़ी है.

सीएम हेमंत सोरेन ने सभी नागरिकों से रक्तदान के लिए अपील करते हुए कहा है कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है. थैलेसिमिया से प्रभावित बच्चों को नियमित अंतराल पर खून की जरुरत होती है. ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान के लिए सबों को आगे आना होगा.

इसे भी पढ़ें- #FilghtAgainstCorona : भारतीय सेना ने कसी कमर, कोरोना के खिलाफ छेड़ा ‘ऑपरेशन नमस्ते’

ब्लड डोनेशन के समय डोनर्स रखें सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान

सीएम हेमंत सोरेन की अपील.

हेमंत सोरेन ने ब्लड डोनेशन के समय भीड़ लगाने से बचने की भी अपील की है. रक्तदान के समय एक-दूसरे से कम से कम 1 मीटर की दूरी बनाये रखने को भी कहा है. डोनर्स रक्तदान के समय आपस में समन्वय बनाकर एक समय पर चार से पांच लोगों की ही उपस्थिति तय करें.

रेड क्रॉस (ब्लड डोनेशन चेयरमैन, गढ़वा) के के एन श्रीवास्तव के अनुसार थैलेसिमिया के अलावा सीकेल सेल, अप्लास्टिक एनेमिया, कैंसर, बर्निंग केस, डिलीवरी जैसे मामलों में भी ब्लड की जरुरत होती है. सी एम की पहल पर सबों को ध्यान देने की जरुरत है.

इसे भी पढ़ें- #Lockdown21: आवश्यक सेवाओं में #Media को शामिल कर केंद्र की छूट का पालन सुनिश्चित करने का आदेश

गढ़वा ब्लड बैंक डोनर्स को घर से लाने-पहुंचाने की लेगा जिम्मेदारी

कोरोना वायरस को लेकर ब्लड डोनेशन कैंप कई जगहों पर रद्द किये जा रहे हैं.  इस कारण प्रत्येक ब्लड बैंक में ब्लड की कमी होती जा रही है. इस विषम परिस्थिति में गढ़वा ब्लड बैंक ने एक अच्छी पहल की है.

बैंक से जुड़े कृत्या नन्द श्रीवास्तव के मुताबिक जो भी डोनर्स ब्लड डोनेट करने को इच्छुक हैं, उनके लिए घर से ब्लड बैंक तथा रक्तदान के उपरांत सम्मानपूर्वक घर पहुंचाने की व्यवस्था गढ़वा ब्लड बैंक की तरफ से गढ़वा में की जायेगी. डोनर्स को घर वापस पहुंचाने से पूर्व मास्क, हैंड ग्लव्स और सैनिटाइजर भी दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें- #CoronaVirus को लेकर दिल्ली सरकार का एक्शन प्लानः रोजाना 100 से1000 मरीजों तक के इलाज की व्यवस्था

न्यूज विंग की अपील

देश में कोरोना वायरस का संकट गहराता जा रहा है. ऐसे में जरूरी है कि तमाम नागरिक संयम से काम लें. इस महामारी को हराने के लिए जरूरी है कि सभी नागरिक उन निर्देशों का अवश्य पालन करें जो सरकार और प्रशासन के द्वारा दिये जा रहे हैं. इसमें सबसे अहम खुद को सुरक्षित रखना है. न्यूज विंग की आपसे अपील है कि आप घर पर रहें. इससे आप तो सुरक्षित रहेंगे ही दूसरे भी सुरक्षित रहेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button