Crime NewsKoderma

कोडरमा में पिकनिक से लौट रहे युवकों और ग्रामीणों के बीच मारपीट, कई वाहनों के शीशे तोड़े, 4 गिरफ्तार 

Koderma: डोमचांच प्रखंड के बगडो गेठीबाद गाँव में पिकनिक के बाद लौट रहे युवकों और ग्रामीणों में झड़प के बाद मारपीट हुई. आरोप है कि युवकों ने नशे की हालत में महिलाओं सहित कई लोगों के साथ मारपीट किया. इस दौरान कई वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया साथ ही लोगों के घरों में जमकर पथराव किया. घटना को लेकर डोमचांच थाना में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
इसे भी पढ़ें: साहिबगंज में हिंदू युवक को जबरन गौ मांस खिलाने का प्रयास, मना करने पर मुस्लिम युवकों ने की पिटाई, प्राथमिकी दर्ज

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पिकनिक के बाद सोमवार की देर शाम नशे की हालत में तकरीबन 40 की संख्या में युवकों ने गेठीबाद गाँव में महिलाओं सहित कई लोगों के साथ मारपीट किया और कई वाहनों को क्षतिग्रस्त भी कर दिया. डोमचांच थाना के एसआई संजय शर्मा घटना स्थल पर पहुंचे. उन्होने मामले को लेकर कहा कि महेशपुर के युवकों द्वारा पिकनिक के बाद गांव में घुसकर तेज साउंड में अश्लील गाना बजाया जाने लगा था, जिसका विरोध गाँव वालो के द्वारा किये जाने पर नशे की हालत में लोगों ने इस प्रकार से घटना को अंजाम दिया हैं. मामले में 16 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है. वही 4 लोगों को जेल भी भेजा जा चुका हैं. दो डीजे वाहन में से एक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. जबकि युवक एक डीजे वाहन को घटनास्थल से ले भगाने में सफल रहे. घटना में जो लोग घायल हुए हैं उनका नाम बाबूलाल यादव (उम्र 50 वर्ष पिता स्वर्गीय बिहारी यादव), रामाशीष यादव (उम्र 30 वर्ष पिता प्रयाग यादव), समरी देवी (उम्र 38 पति प्रयाग यादव), सुनीता देवी (उम्र 33 वर्ष पति रामदेव यादव) शामिल हैं.

Related Articles

Back to top button