
Latehar : लातेहार जिले के थाना चौक पर स्थित चाऊमीन बेचने वाले युवक गोपाल प्रसाद की किस्मत इस तरह बदल जाएगी, इसका अंदाजा शायद उसे भी नहीं था. इस युवक को ड्रीम इलेवन में 57 लाख रुपये की लॉटरी लगी है. जैसे ही उसे यह खबर मिली, पूरा परिवार खुशी से झूम उठा और अब यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन चुका है.
जानकारी के अनुसार गोपाल प्रसाद थाना चौक स्थित अपने घर में चाऊमीन व चिल्ली बेचकर घर परिवार चलाता था. ड्रीम इलेवन में 57 लाख रुपए की लॉटरी जीती है. इतनी बड़ी रकम पाकर गोपाल और उनका पूरा परिवार काफी खुश है,
गोपाल ने बताया कि शनिवार की दोपहर ड्रीम इलेवन ऑनलाइन बेटिंग एप में आईपीएल में खेलने वाले टीमों की संभावना के आधार पर चयन किया था, खेल के रिजल्ट आते ही मेरे खाते में 57 लाख पुरुस्कार अर्जित हुए हैं. उन्होंने प्रथम स्थान लाया है.
इधर, ड्रीम इलेवन में 57 लाख की लॉटरी लगने के बाद लातेहार सदर थाना के इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने गोपाल को सम्मानित किया है.




