
Giridih : भारतीय संस्कृति, व्यापार और कानून के अध्ययन के लिए चीन से दो युवा गिरिडीह पहुंचे हैं. चीन के हैवेई प्रांत की रहने वाली वांग शु इंग और उनके भाई वांग वेई पहली बार भारत आए हैं. दोनों उत्साह से लबरेज हैं.
भारतीय व्यापार व्यवस्था का करेंगे अध्ययन
इंटरनेशनल बिजनेस एंड रिलेशनशीप में एमबीए कर चुकीं वांग शु इंग ने बताया कि भारत आकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है. यहां की संस्कृति और समाज को नजदीक से देखने और समझने का अवसर मिलेगा. उनके भाई वांग वेई एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं. उन्होंने बताया कि भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय कानून के अंतर्संबंधों को समझने के साथ वे भारतीय न्याय व्यवस्था का भी अध्ययन करेंगे. साथ ही यहां के लोगों को चीन की संस्कृति की भी जानकारी देंगे.
इसे भी पढ़ें- वाईबीएन यूनिवर्सिटी के कुलपति शालील रॉय दो स्थान पर दे रहे हैं योगदान
कोर्ट में वकीलों से किया संवाद
भारतीय कानून और इसकी कार्यप्रणाली को समझने दोनों भाई बहन ने गिरिडीह जिला कोर्ट के वकीलों राजकिशोर प्रसाद, आर गोस्वामी और गीतेश चन्द्र से बातचीत कर जानकारियां लीं और कोर्ट परिसर का भ्रमण किया. हंसमुख और मिलनसार दोनों चीनी युवा गिरिडीह के अधिवक्ता आकाश कुमार के साथ एक माह तक भारत में रहकर यहां चीनी निवेश की संभावना को भी टटोलेंगे.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




