
Chakradharpur : दंदासाई उर्दू मध्य विद्यालय में बाल मेला सह वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विजय कुमार और विशिष्ट अतिथि एस्पायर संस्था के प्रखंड समन्वयक प्रदीप साह मौजूद थे. कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों की दुआ ‘लब पे आती है दुआ बनके तमन्ना मेरी्’ से हुई. स्कूल की छात्राओं ने अतिथियों के अभिनंदन में स्वागत गीत पढ़ी. तत्पश्चात छोटे बच्चों की नृत्य, बाल विवाह पर आधारिक एकांकी, ड्रामा आदि कार्यक्रम आयोजित किये गये. विद्यलय प्रबंधन समिति दंदासाई उर्दू मध्य विद्यालय और एस्पयार संस्था के संयुक्त तत्वावधान में उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. अंदलीब रिजवान, अली नवाज, मनतशा हसन, पीरुल हक, सफदर अली, बरखा तांती, क्रिस्टिना मैम आदि के सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया गया.
बच्चों ने लगाये स्टॉल, स्वाद चखा गया
स्कूली बच्चों के द्वारा विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल लगाये गये. चाउमिन, आलूदम, आलू कटा, बॉयल अंडा, मोमबत्ती जलाने का गेम, चक्का फेंक गेम, फिरनी, केक, बिस्कुट, चीप्स आदि की दुकानें लगाई गई थी. मुख्य अतिथि बीईईओ श्री कुमार व श्री साह ने सभी स्टॉलों का जायजा लिये और व्यंजनों का जायका चखे. कार्यक्रम में शामिल होने वाले अभिभावकों ने भी स्टॉलों में जाकर जायका लिये.
वार्षिक खेलकूद के विजेता बच्चे हुए पुरस्कृत
स्कूली बच्चों के बीच वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. जिसके विजेताओं को कार्यक्रम के दौरान पुरस्कृत किया गया. कबड्डी (बालिका) में सानिया परवीन, मेहर परवीन, मिस्बाह नाज, इशरत परवीन, आलमीन नाज, तहजी आरिफा, कबड्डी (बालक) में अब्दुल कादिर, दानिश रजा, मारूफ आरिफ, मो अमन, शाह आलम, अरशद हुसैन, मो सैफ, बैडमिंटन (बालिका) में अदीबा नाज व खुशनूमा नाज, बैडमिनटन (बालक) में दानिश रजा व मो अमन, फुटबॉल विजेता टीम में अब्दुल कादिर, दानिश रजा, मो अमन, सैफ अली, अरशद हुसैन, मारूफ आरिफ, शाह आलम को पुरस्कृत किया गया.
बच्चों की मां ने भी जीते कई पुरस्कार
कार्यक्रम में शामिल होने आई माताएं एवं महिला अभिभावकों के बीच विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया. जिसके विजेता पुरस्कृत किये गये. बैलून फोड़ में सैफा नाज, तलत परवीन, सना अहमद, म्यूजिकल चेयर में आसिया परवीन, नंदिनी तांती, बरखा तांती, चित्रांकन में फलक परवीन, मिस्बाह कुरैशी, यासमीन आलिया, गुलसार परवीन, रंगोली में जासमीन, आईशा आरिफ, अदीबा नाज, शाकिरा परवीन, दरख्शां परवीन को पुरस्कृत किया गया.
स्कूल में बच्चों का ठहरना जरूरी : बीईईओ
मुख्य अतिथि बीईईओ विजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि स्कूलों में बच्चों का ठहराव और नियमित उपस्थिति जरूरी है. इसके लिए कक्षा और स्कूल को आनंदमयी बनाना जरूरी है. बाल मेला सह वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किये जाने से बच्चों में स्कूल के प्रति झुकाव बना रहता है. ऐसे आयोजन सभी स्कूलों में होने चाहिए.




