
रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शुक्रवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को 28 दिसंबर 2025 से मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित होने वाली हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) 2025-26 के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
मुलाकात के दौरान हॉकी इंडिया के महासचिव ने लीग के आयोजन से जुड़ी तैयारियों और व्यवस्थाओं की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। मुख्यमंत्री ने राज्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों को बढ़ावा देने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण बताया।




