JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

मुख्यमंत्री हेमंत का विपक्ष से आग्रह, नहीं करें सदन का बहिष्कार, बुधवार को बताऊंगा कैसे आपदा में राज्य की व्यवस्था चलायी

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विपक्ष से आग्रह किया है कि वे बुधवार को सदन का बहिष्कार नहीं करें. उन्होंने कहा कि वह बुधवार को बतायेंगे कि कैसे आपदा में भी राज्य की व्यवस्था को पटरी पर रखा. मुख्यमंत्री विधानसभा की दूसरी पाली में पर्यटन, कला संस्कृति, राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग की अनुदान मांग पर विपक्ष के कटौती प्रस्ताव के दौरान जब भाजपा विधायक अमर बाउरी बोल रहे थे, तब उन्हें बीच में रोक कर मुख्यमंत्री ने यह आग्रह किया. मुख्यमंत्री ने विपक्ष से कहा है कि मैं अपनी बातों को बुधवार को सदन में रखूंगा. मैं सदन को बताऊंगा कि किस तरह पिछले 2 साल में आपदा के समय हमने व्यवस्था को चलाया. कृपया विपक्ष के हमारे साथी कल सदन का वॉकआउट ना करें. यह आग्रह वे (मुख्यमंत्री) आज (मंगलवार) को ही कर रहे हैं.

इसपर विपक्ष तरफ से बोल रहे अमर कुमार बाउरी ने कहा, मुख्यमंत्री जी, कल किसने देखा है. हालांकि बाद में अमर बाउरी ने कल सदन से वाकआउट नहीं करने का भरोसा सीएम को दिलाया.

इसे भी पढ़ें:   विधायक सरयू के सवाल पर बुरे फंसे मंत्री चंपई, सदन में हंगामा, कार्यवाही स्थगित

Related Articles

Back to top button