
Raipur : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के नौ लेागों की मौत गयी. इस हादसे में तीन लेाग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मरने वालों में अधिकांश महिलाएं बताई जा रही हैं. जानकारी के अनुसार परिवार डोंगरगढ़ से मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर रविवार सुबह कार से भिलाई लौट रहा था. खबरों के अनुसार ओवरटेक करने के क्रम में उनकी कार हाइवे पर एक ट्रक से टकरा गयी.
बता दें कि दुर्घटना के बाद हाइवे पर लंबा जाम लग गया. प्रत़्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहन काफी तेज रफ्तार में थे. कार की हालत यही बता रही है. दुर्घटना कार के परखच्चे उड़ गये. जानकारी के अनुसार शव वाहन में फंसे रहे, जिन्हें निकालने में प्रशासन को काफी परेशानी हुई.
इसे भी पढ़ें : पुलिस-अपराधी मुठभेड़, पिस्टल जाम हो गयी तो पुलिस मुंह से ठांय-ठांय करते हुए आगे बढ़ी, उड़ा मजाक




