National

छत्तीसगढ़: नक्सलियों के साथ मुठभेड़, एक CRPF का जवान शहीद

Raipur: छत्तीसगढ़ में गुरुवार को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई. अधिकारियों ने यहां बताया कि यह मुठभेड़ बीजापुर जिले के तोंगुड़ा-पामेड़ इलाके में तड़के चार बजे हुई.

इसे भी पढ़ें- महाराष्ट्र फैसला: सरकार बनाने का दावा आज पेश कर सकती है BJP

जंगलों में अभियान के दौरान हुई मुठभेड़

उन्होंने बताया कि शहीद जवान कामता प्रसाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 151वीं बटालियन से था.

उसका दल, बल की कमांडो इकाई ‘कोबरा’ और राज्य पुलिस जंगलों में अभियान चला रही थी, तभी उनपर हमला किया गया. दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चलीं, जिसके बाद यह मुठभेड़ हुई.

इसे भी पढ़ें- #JharkhandAssemblyElection : पहले चरण में 37 लाख 78 हजार 963 मतदाता करेंगे वोट, 44 हजार 139 नये मतदाता

कुछ माओवादियों के मारे जाने का भी संदेह

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में कामता प्रसाद गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्होंने बाद में, अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया.

अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में कुछ माओवादियों के मारे जाने का भी संदेह है. साथ ही उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल तलाश अभियान चला रहे हैं. 

Related Articles

Back to top button