Crime NewsRanchi

रांची के अपहृत व्‍यवसायी की तलाश में चतरा में छापामारी, 11 दिनों बाद भी नहीं मिला सुराग

Ranchi: अरगोड़ा के जूता-चप्पल व्यवसायी उमेश ठाकुर के अपहरण के 11 दिन बीत गये हैं. अब तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है. अपहृत व्यवसायी की बरामदगी के लिए पुलिस की एक विशेष टीम का गठन भी किया गया है. पुलिस की यह टीम अगवा व्यवसायी की बरामदगी के लिए चतरा के हंटरगंज समेत अन्य इलाकों में लगातार छापेमारी कर रही है. लेकिन, अभी तक व्यवसायी उमेश ठाकुर का कोई पता नहीं चल पाया है. पुलिस इस मामले में दो बिंदुओं पर छानबीन कर रही है और दावा किया गया है कि जल्द ही उदय ठाकुर को बरामद कर लिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें – News Wing Breaking: झारखंड कैडर के IFS अफसरों ने PRESIDENT से लगाई गुहार, कहा – सरकार की मंशा…

क्या है मामला

मिली जानकारी के अनुसार उदय ठाकुर चप्पल-जूता का कारोबार करते हैं. एक अक्टूबर को वह अपने एक दोस्त मनीष के साथ रांची से बाहर कारोबार के काम से गये थे. 5 अक्टूबर को मनीष तो अपने घर लौट आये, मगर उदय नहीं लौटे. इस पर उदय के परिजन ने मनीष से उनके बारे में पूछा, मगर उसने कोई जवाब नहीं दिया. इसके बाद व्यवसायी के परिजनों ने 5 अक्टूबर की शाम को अरगोड़ा थाने में मामला दर्ज कराया.

इसे भी पढ़ें – मेरी भाषणों से कट जाते हैं कांग्रेस के वोट, इसलिए मैं रैलियों में नहीं जाता : दिग्विजय सिंह

पुलिस के एक व्यक्ति को लिया है हिरासत में

जांच के क्रम में पुलिस ने हंटरगंज से एक युवक को हिरासत में लिया है. उसकी निशानदेही पर जगह-जगह छापेमारी की जा रही है. उक्त युवक ने अपहरण में शामिल कुछ लोगों और प्रयुक्त गाड़ी के बारे में जानकारी दी है. पुलिस इन तथ्यों की पुष्टि में जुटी हुई है. अरगोड़ा थाना प्रभारी का कहना है कि अगवा व्यवसायी की बरामदगी के लिए पुलिस की एक टीम चतरा इलाके में लगातार छापेमारी कर रही है. उम्मीद है जल्द ही व्यवसायी को बरामद कर लिया जायेगा.

Related Articles

Back to top button