JharkhandRanchi

बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में भी छठ पूजा, 9 महिला और एक पुरुष बंदी कर रहे हैं व्रत

Ranchi: लोकआस्था का महापर्व छठ पूजा का आयोजन रांची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में भी हो रहा है. जेल में बंद 10 कैदी इस वर्ष छठ पूजा कर रहे हैं. इनमें एक पुरुष और 9 महिला छठ व्रती शामिल हैं. छठ व्रत के लिये जेल प्रशासन तमाम सुविधाएं मुहैया करा रहा है. सभी छठ व्रतियों के लिये जेल प्रशासन कपड़ा, फल- फूल, सूप-डाला सहित सभी पूजन की सामग्री उपलब्ध करवा रहा है.

बता दें कि 9 महिला कैदियों में से पांच सजायाफ्ता हैं, जबकि चार महिलाएं विचाराधीन बंदी हैं. इसके साथ ही जिस पुरुष बंदी ने छठ पूजा करने का संकल्प लिया है वह भी विचाराधीन बंदी ही है.

इसे भी पढ़ें:बिहार में सुधा दूध की कीमत में 11 से दो से चार रुपये तक की हो सकती है बढ़ोतरी

Related Articles

Back to top button