ChatraJharkhandNEWS

उपायुक्त ने समाहरणालय स्थित विभिन्न शाखाओं का किया औचक निरीक्षण

Chatra : चतरा उपायुक्त अबु इमरान ने मंगलवार को समाहरणालय में संचालित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण मुख्य रूप से आपूर्ति शाखा, स्थापना शाखा, सामान्य शाखा, विधि शाखा, जन शिकायत शाखा, नीलाम पत्र शाखा का किया गया. इस क्रम में डीसी ने सबसे पहले उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया. वहीं उन्होंने कार्यालय की साफ सफाई का भी जायजा लिया और कार्यालय के टेबल पर लंबित पड़े मामले का ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया. साथ ही शाखा में कार्य को लेकर मिलने आए आमजन की भी समस्या सुन संबंधित पदाधिकारी को मामले का निष्पादन करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी प्रखंड एवं जिला के पदाधिकारी एवं कर्मी ससमय कार्यालय में उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याओं का निष्पादन करें.वहीं मौके पर उन्होंने शाखाओं के जर्जर स्थिति को देख संबंधित पदाधिकारी को मर्रमत्ति कार्य करने का निर्देश दिया.

Related Articles

Back to top button