ChatraJharkhand

चतरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 43 किलो अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Chatra: जिला पुलिस ने 43 किलो गीला अफीम के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्करों में गेंदालाल सिंह, दिलीप कुमार व उपेंद्र कुमार शामिल है. यह जानकारी एसडीपीओ अविनाश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में दी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने राजपुर थाना क्षेत्र के टेमका गांव से 43 किलो अफीम के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार तस्करों के पास से एक बाइक और ₹9000 नगद बरामद किया गया है.

इसे भी पढ़ें :  लोहरदगा में पांच दिन बाद इंटरनेट सेवा बहाल, संवेदनशील इलाको में रहेगी पुलिस की तैनाती

उन्होंने बताया कि एसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि राजपुर थाना क्षेत्र के टेकमा गांव में दो अफीम तस्कर अफीम लेने आए हुए हैं. सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार द्वारा एक छापामारी टीम का गठन करते हुए टेकमा गांव से तीनों को गिरफ्तार किया गया. छापेमारी अभियान में एसडीपीओ अविनाश कुमार के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक सह थाना प्रभारी विकास पासवान, पुलिस अवर निरीक्षक विकास कुमार, सहायक अवर निरीक्षक राजेश कुमार शर्मा, शिवकुमार प्रसाद साह, सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

इसे भी पढ़ें :  BIG NEWS : पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और पत्नी निर्मला देवी को कफन सत्याग्रह मामले में 6-6 महीने की सजा

Related Articles

Back to top button