ChatraJharkhand

चतरा : 10 लाख का इनामी उग्रवादी कबीर गंझू हथियारों के साथ गिरफ्तार

Chatra : हथियार समेत टीएसपीसी प्रतिबंधित नक्सली संगठन के दस लाख रुपया के इनामी सबजोनल कमांडर कबीर गंझू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. कबीर गंझू अपने क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस के हत्थे चढ़े टीएसपीसी संगठन के रीजनल कमांडर कुहराम गंझू के क्षेत्र का भी इंचार्ज था. उक्त बातें शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से चतरा के एसपी अखिलेश बी वारियर ने कही.

भारी मात्रा में हथियार बरामद

एसपी ने बताया कि कबीर गंझू चतरा और हजारीबाग जिले के विभिन्न थानों में दर्ज 30 मामलों में फरार था. इनके साथ गेंदलाल गंझू टंडवा का रहने वाला है. जबकि कबीर जी उर्फ किशोर गंझू सिमरिया का रहने वाला है. गिरफ्तार उग्रवादी के पास से एके 56 एक राइफल, एके 47 राइफल एक, एसएलआर राइफल- 02 सेमी आटोमेटिक US स्प्रिंग राइफल -03,  एक हज़ार 51 राउंड जिंदा कारतूस 7.62 एसएलआर का 314 राउंड, 30.06 स्प्रिंग का 390 राउंड 7.62 AK सीरीज का 347 राउंड, अम्युनेशन पाउच- 07 , दो मोबाइल एक सीलिंग 9 मैगजीन एसएलआर-4, एके सीरीज़ -05 बरामद की गयी है.

उग्रवादी अत्‍मसपर्ण करें, नहीं तो मारे जायेंगे

पुलिस कप्तान ने कहा कि जिले में विभिन्न नक्सली संगठनों के वन टू टेन कमांडरों को चिन्हित किया गया है. पुलिस लगातार इन उग्रवादियों के खिलाफ नियम कानून के साथ आक्रामक कार्रवाई करने की योजना बनाई है. फरार उग्रवादियों के लिए दो ही रास्ते बचे हैं. सरकार की आत्मसमर्पण नीति के तेहत आत्मसमर्पण करें या पुलिस के हाथों गिरफ्तार होने के लिए तैयार रहें. उग्रवादियों के खिलाफ पुलिस की शिकंजा कसता जा रहा है. उग्रवादी पुलिस से जितना दूर समझ रहे हैं, पुलिस उतना ही उन उग्रवादियों के करीब पहुंच चुकी है. इनामी और गैर इनामी उग्रवादियों के लिए अभी मौक़ा है कि आत्मसमर्पण करने के लिए डीसी, एसपी या दूसरे जिस भी माध्यम से आना चाहते हैं सभी दरवाजे खुले हुए हैं.

विभिन्‍न थानों में 30 मामले दर्ज

पुलिस कप्तान ने बताया कुख्यात उग्रवादी चतरा जिले के सिमरिया, टंडवा, लावालौंग, पथलगड़ा, गिधौरी एंव हजारीबाग जिले के बरका गांव, केरेडारी, कटकमदाग,  कटकमसांडी आदि क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना हुआ था. ज्ञात हो कि यह टीपीसी संगठन में रीजनल कमांडर कोहराम उर्फ लक्ष्मण गंझू का अत्यंत करीबी था. कोहराम के गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में उस के समस्त कार्यों का संचालन कर रहा था. गिरफ्तार उग्रवादी कबीर का आपराधिक इतिहास में हत्या, अपहरण, लेवी वसूलने, रंगदारी, पुलिस पार्टी पर हमला करने उग्रवादी पर्चा चिपकाने, लूट करने आदि के शीर्ष के विभिन्न थानों में 30 से अधिक मामले दर्ज हैं.

किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था

एसपी ने कहा कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुख्यात टीपीसी जोनल कमांडर कबीर उर्फ किशोर गंझू टंडवा थाना क्षेत्र के बोंगा गढ़ा गांव में आया हुआ है. किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है. इस सूचना के तत्काल सत्यापन एंव आवश्यक कार्रवाई के लिए निगम प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक अभियान, अजय कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी 1990 बटालियन सीआरपीएफ एवं आशुतोष कुमार सत्यम एसडीपीओ टंडवा के संयुक्त नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल ने बोगा गढ़ा गांव से कुख्यात नक्सली कबीर उर्फ किशोर गंझू और उसके साथी गेंदलाल गंझू उर्फ फालु गंझू के साथ खदेड़ कर पकड़ लिया.

इसे भी पढ़ें – तो बताएं… झारखंड के नेताओं में अमर्यादित भाषा के लिए किसे मिल सकता है फर्स्ट प्राइज

Related Articles

Back to top button