ChatraJharkhand

चतरा: सड़क दुर्घटना में चार बच्चों की मौत, कई जख्मी, एक की हालत गंभीर

Chatra: जिले के सदर थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए सड़क दुर्घटना में चार बच्चों की मौत हो गयी, जबकि लगभग पांच बच्चे जख्मी हो गये. घायल सभी बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है. जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मृतक सभी बच्चे डगडगवा गांव के रहने वाले हैं. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

इसे भी पढ़ें- #Budgat2020: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, कहा- महंगाई पर काबू पाने में सरकार रही सफल

ट्रैक्टर पलटने से हुआ हादसा

सदर थाना क्षेत्र के डगडगवा गांव के रहने वाले बच्चे शुक्रवार की रात मूर्ति विसर्जन के बाद शनिवार की सुबह साउंड बॉक्स को ट्रैक्टर में लोड कर वापस करने गये थे.

लेकिन घर लौटने के दौरान ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस घटना में तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि पांच को जख्मी हालत में अस्पताल कराया गया. इलाज के दौरान एक और बच्चे की मौत हो गयी, वहीं एक की हालत गंभीर बनी हुई है.

इसे भी पढ़ें- #Budget2020 से पहले कांग्रेस ने कहा- वेतनभोगी तबके को मिले टैक्स में छूट, ग्रामीण भारत में किया जाए निवेश 

गांव में पसरा मातम

ट्रैक्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मौके पर स्थानीय लोगों के द्वारा ट्रैक्टर के नीचे दबे सभी बच्चों को बाहर निकाला गया और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इधर इस घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है. वहीं बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button