
Chatra : बिजली विभाग की लापरवाही की खामियाजा कुन्दा के बेजुबान जानवर भुगत रहे हैं. नवादा पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत कोयता से सिंदरी गांव के बीच में बुधवार को ग्यारह हजार बिजली पोल के संपर्क में आने से कोयता गांव के संतोष यादव के बैल की मौत हो गयी.
मिली जानकारी के अनुसार 11,000 बिजली तार जो खंभे मे मिट्टी के सहारे बंधी होती है वह मिट्टी टूट गया है. जिसके कारण करंट सीधे पॉल में प्रवाहित हो जा रहा है. बिजली विभाग के कर्मियों ने बताया कि इसकी जानकारी विभाग को नहीं थी. जल्द ही उसे ठीक कर दिया जायेगा.
इसे भी पढ़ें :2 लाख रुपये का इनामी पीएलएफआइ का एरिया कमांडर अजय पूर्ति 7 सहयोगियों के साथ गिरफ्तार




