
Ranchi: सीबीआई की आर्थिक अपराध शाखा ने बैंक ऑफ इंडिया को 3.31 करोड़ रुपए का चूना लगाने के मामले में अदालत में चार्जशीट दाखिल की है. फर्जी दस्तावेज और कोटेशन को आधार बनाकर अस्तित्व विहीन कंपनी के नाम पर 7 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर हुई है .इनमें बैंक के शाखा प्रबंधक रविकांत प्रसाद , सिद्धि विनायक एंटरप्राइजेज रामगढ़ के संचालक संजय शाह, भारत लॉजिस्टिक व सेवा ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक मुकेश शाह, इनार इंडस्ट्रियल एंटरप्राइजेज (टाटा मोटर्स के अधिकृत डीलर) रामगढ़ के शाखा प्रबंधक रवि कांत प्रसाद, भीम बॉडीबिल्डर्स के संचालक भीम राणा, बसंत महतो, बोंगरा कुमार सिंह और राजेश शाह शामिल हैं. यह मामला कांड संख्या आरसी (11/18 ) से संबंधित है. सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एके मिश्रा ने सभी आरोपियों को 16 जनवरी तक अदालत में उपस्थित होने का समन जारी किया है. बता दें कि फर्जीवाड़ा का यह मामला 2018 में उजागर हुआ था. इस मामले में सीबीआई ने दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है.
इसे भी पढ़ें- कुछ देर में रांची पहुंच जाएगी कोरोना वैक्सीन, 16 से टीकाकरण




